ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल इन दिनों अपने रॉयल टर पर है। मेगन और प्रिंस हैरी रॉयल टूर के आखिरी दौरे पर हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में डचेस के हाथों में मेहंदी लगी है।
मेगन के हाथों में फूलों का डिजाइन बना हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब मेगन एटलस माउंटेन में 'Education for all' बोर्डिंग स्कूल में कुछ लड़कियों से मिली तो वहां उन्होंने मेहंदी लगवाई। इससे मां और बच्चा हमेशा साथ में खुश रहते हैं।
इस टूर से पहले मेगन न्यूयॉर्क गईं थीं, जहां उन्हें गोद की रस्म हुई थी। बता दें कि ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने 19 मई को मेगन मार्कल से शादी की थी। उन्होंने विंडसर कासल में शादी की थी। मेगन मार्कल इसी साल अप्रैल महीने में मां बनने वाली हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने अभी से अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयारियां कर लीं हैं।
अपने पहले बच्चे के जन्म के पहले मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी अपने बेबी शावर पार्टी के लिए पांच दिवसीय दौरे पर न्यूयॉर्क सिटी में हैं। इस पार्टी में मेगन के करीब 15- 20 दोस्त वहां पहुंचे हुए हैं लेकिन इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा कहीं नजर नहीं आईं। मेगन मार्कल को इस पार्टी के लिए पोलो बार में अपने फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ जाते देखा गया।
ALSO READ : न्यूयॉर्क में मेगन मार्कल का हुआ बेबी शॉवर, सामने आईं तस्वीरें
प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी पर अरबों रुपये खर्च हुए थे। इस शादी में कुल 3.2 करोड़ पौंड यानी 320 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें सबसे ज्यादा पैसा सुरक्षा में खर्च हुआ। शाही शादी में मेहमानों की सुरक्षा में 3 करोड़ पौंड यानी 275 करोड़ रुपये सुरक्षा पर खर्च हुए।