Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

न्यूयॉर्क में मेगन मार्कल का हुआ बेबी शॉवर, सामने आईं तस्वीरें

हॉलीवुड स्टार मेगन मार्कल इन दिनों अपनी प्रेगेंसी इंजॉय कर रही हैं। साल 19 मई 2018 में मेगन ने प्रिंस हैरी से शादी की थी। एक बार फिर शाही परिवार में खुशी का मौहाल। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल बहुत जल्द मम्मी-पाप बनने वाले हैं।  मेगन मार्कल इसी साल अप्रैल में मम्मी बनने वाली हैं। […]

हॉलीवुड स्टार मेगन मार्कल इन दिनों अपनी प्रेगेंसी इंजॉय कर रही हैं। साल 19 मई 2018 में मेगन ने प्रिंस हैरी से शादी की थी। एक बार फिर शाही परिवार में खुशी का मौहाल। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल बहुत जल्द मम्मी-पाप बनने वाले हैं। 

मेगन मार्कल इसी साल अप्रैल में मम्मी बनने वाली हैं। बिती शाम मेगल मार्कल का बेबी शॉवर हुआ। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर हैरी और मेगन के करीबी दोस्त शामिल हुए।


 
मेगन का बेबी शॉवर न्यू यॉर्क में हुआ। मेगन मार्कल की इस पार्टी में उनके सभी नजदीकी दोस्त जिनमें जेसिका मुलरोनी, डिजायनर मीशा नोनू, उनके को- स्टार एबीगैल स्पेंसर और एस टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स भी पहुंचीं। इस दौरान मेगन बेहद खूबसूरत नजर आई। हैरी और मेगन ने उन्होंने विंडसर कासल में शादी की थी।
आपको बता दें कि हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल की शादी 700 साल पुराने विंडसर कैसल सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में मई महीने में ब्रिटिश प्रिंस हैरी से हुई। शादी के दौरान शाही परिवार में तो खुशी दिखी ही साथ ही लंदन सहित ब्रिटेन के कई हिस्सों में शादी का जश्न मनाया गया था।

 शादी के दौरान कई खास मेहमान भी शामिल हुए। भारत की प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी में शिरकत की। इस शाही शादी में रिश्तेदारों और दोस्तों को मिलाकर शादी में कुल 600 मेहमान शामिल हुए थे।

First published on: Feb 20, 2019 12:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.