---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर ल्यूक पैरी का ब्रेन स्ट्रोक से निधन, सदमे में फैंस

हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ल्यूक पैरी का निधन हो गया है। डिक मिलर का महज 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। ल्यूक पैरी का निधन कैलिफोर्निया में हुआ है। निधन के बाद से हर कोई सदमे में […]

हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ल्यूक पैरी का निधन हो गया है। डिक मिलर का महज 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। ल्यूक पैरी का निधन कैलिफोर्निया में हुआ है। निधन के बाद से हर कोई सदमे में है। बताया जा रहा है कि ल्यूक को अचान से ही स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और वो रिकवर नहीं कर पाए। इसके बाद उनका निधन हो गया। ल्यूक के प्रतिनिधि अर्नोल्ड रॉबिन्सन ने एक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है। हाल ही में एक्टर के द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है कि, ल्यूक अंतिम समय में अपने बच्चों जैक और सोफी, मंगेतर वेंडी मैडिसन बाउर, पूर्व पत्नी मिन्नी शार्प, मां ऐन बेनेट, सौतेले पिता स्टीव बेनेट, भाई टॉम पेरी, बहन एमी कोडर और अन्य करीबी परिवार और दोस्तों के साथ थे।

 उनका परिवार दुनियाभर से ल्यूक को मिल रही दुआओं और सपोर्ट का आदर करता है। शोक के समय में सभी से गोपनीयता की गुजारिश है। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। ऐसे में साफ है कि ल्यूक के निधन की खबर की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही उनके जाने से लोगों के चेहरे पर मायूसी आ गई है। वहीं इतनी कम उम्र में ल्यूक के निधन से लोग काफी सदमे में भी है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके निधन के लिए ट्वीट कर रहे हैं। साथ ही लोगों अपसेट भी हैं। वैसे ये भी रिपोर्ट में कहा गया है कि, ल्यूक को दिल का दौरा 27 फरवरी को हुआ था। ल्यूक पैरी हॉलीवु़ड की कई टीवी सीरीज में नजर आ चुके हैं।

ALSO READ : हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप ने Ex वाइफ पर किया 354 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, हो चुके हैं अलग !

First published on: Mar 05, 2019 09:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.