-विज्ञापन-

Oscar 2023 में नाटू नाटू सॉन्ग पर ये विदेशी हिरोइन उड़ाएगी गर्दा, हॉलीवुड में मचा चुकी हैं धमाल

Oscar 2023: इस बार ऑस्कर में फिल्म आरआरआर का गाना ‘नाटू नाटू’ नॉमिनेट हुआ है। जिस पर एक विदेशी हिरोइन करेंगी परफॉर्म।

Lauren Gottlieb in Oscar 2023: ऑस्कर 2023 का लोग कब से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही अपका सब्र खत्म होने वाला है। ऑस्कर की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही फिल्म आरआरआर के फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जैसा की आप सब जानते हैं, इस बार ऑस्कर में फिल्म आरआरआर का गाना ‘नाटू नाटू’ नॉमिनेट हुआ है।

वहीं काफी दिनों से बज बना हुआ था कि आखिर आरआरआर के गाने पर कौन परफॉर्म करेगा क्योंकि राम चरण ने साफ कर दिया था कि वो ऑस्कर में परफॉर्म नहीं करेंगे। वहीं अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब परफॉर्म फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू’ पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

और पढ़िए –Poonam Pandey: जब बाथरूम वीडियो रिलीज कर पूनम पांडेय ने मचा दी थी सनसनी

लॉरेन ने फैंस से मांगा सपोर्ट (Oscar 2023)

बता दें, लॉरेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दर्शकों को इस बात की जानकारी दी है कि, साउथ की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू गाने पर वो परफॉर्म करेंगी। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, स्पेशल न्यूज, मैं ऑस्कर में नाटू नाटू पर परफॉर्म कर रही हूं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे गुड लक विश करें और सपोर्ट करें। इसके बाद लॉरेन ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो अपनी टीम के साथ डांस कर रही हैं। इसमें सभी नाटू नाटू गाने पर डांस कर रहे हैं और खूब मस्ती भी कर रहे हैं।

कौन हैं लॉरेन गॉटलिब?

लॉरेन गॉटलिब ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी लेकिन बाद में हॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया। वहीं उन्होंने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है। कोरियोग्राफर के तौर पर लॉरेन रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने किलर डांस मूव्स के लिए अकसर ट्रेंड होती हैं। लॉरेन गॉटलिब बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म एबीसीडी में भी नजर आ चुकी हैं।

और पढ़िए –Jawan Scene Leak: ‘जवान’ का रिलीज से पहले ही ये सीन हुआ लीक, इस हाल में दिखे शाहरुख खान

ऑस्कर में हुई RRR के गाने ‘नाटू नाटू’की एंट्री

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर पिछले साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। दुनिया भर के लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी। फिल्म का फेमस गाना ‘नाटू नाटू’ का लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। फिल्म के इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिल चुका है। अब यह गाना ऑस्कर के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हो चुका है।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here