TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

स्टेज पर परफोर्म कर रहे थे हॉलीवुड एक्टर लेन कॉग्निटो, अचानक ही हो गया निधन

इस दुनिया में जो आता है तो वो जाता भी है। यहां कब किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल हॉलीवुड के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन लैन कॉग्निटो का निधन हो गया। ब्रिटेन के लैड कॉग्निटो […]

इस दुनिया में जो आता है तो वो जाता भी है। यहां कब किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल हॉलीवुड के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन लैन कॉग्निटो का निधन हो गया। ब्रिटेन के लैड कॉग्निटो अब हमारे बीच में नहीं रहे है। उनके निधन के बाद हर तरफ शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि लैन को एक शो के दौरान ही अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसी दौरान उनका निधन हो गया। 

बताया गया है कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लैन की उम्र लगभग 61 साल की थी। बिसेस्टर के एटिक बार में 'लोन वोल्फ कॉमेडी कल्ब' शो में लैन  परफॉर्म कर रहे थे। यू पूरी परफोर्मेंस 5 मिनट की थी। 5 मिनट के इस एक्ट में वो हार्ट अटैक से होने वाली मौत को लेकर एक चुटकुला सुना रहे थे। एक्ट के दौरान वो सभी को हंसा रहे थे। बस इसी दौरान वो कुर्सी से उठकर जमीन पर नीचे लेट गए और फिर उठे और कुर्सी पर बैठ गए, लेकिन अचानक ही कुछ ही देर बाद वो गिर पड़े। ऑडियंस में मौजूद लोगों को लगा कि वो मजाक कर रहे है। ये उन्हीं के एक्ट का हिस्सा होगा।

 हालांकि कुछ देर बाद लोगों को समझ आया कि ये उनके कॉमेडी एक्ट का हिस्सा नहीं है। बल्कि वो सचमुच में नहीं रहे है। काफी वक्त बाद पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद ही उनका निधन हुआ है। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं उनके जाने से हॉलीवुड जगत भी काफी सदमे में है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। वहीं उनके फैंस भी काफी उदास हैं। बता दें कि लैन कॉमेडी जगत का जाना-माना नाम रहे हैं। उन्होंने कॉमेडी वर्ल्ड में कई हिट शोज दिए हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.