वहीं रेड कार्पेट पर भी गागा ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। गागा ने ऑस्कर के लिए खास फेमस डिज़ाइनर अलेक्जेंडर मैकक्वीन के ब्लैक गाउन को पहना। इस गाउन में गागा गजब दिख रही थी।
गागा ने लुक में हेयर हाई बन बनाया। तो वहीं उन्होंने हाथों में हाफ हैंड ग्लबस पहने। इसके अलावा उन्होंने गले में डायमंड नेकलेस पहना और कानों में इयरिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
लेकिन गागा ने जो डायमंड नेकलेस पहना था , उसकी कीमत अगर आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे। 128.54 कैरट के गागा के इस डायमंड नेकलेस की कीमत करीब $US30 मिलियन यानी 2 अरब रुपए बताई जा रही है।
बिल्कुल सही सुना आपने। करीब 2 अरब रुपए का गागा ने ये नेकलेक पहना था। गागा के इस नेकलेस को टिफनी एंड कंपनी ने बनाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी रेड कारपेट ऑउटफिट के लिए डिज़ाइन की गई अब तक की सबसे बड़ी ज्वैलरी है।
इससे पहले ऐसा किसी भी स्टार ने नहीं किया है। खैर अब इसमें कोई दो राय नहीं है कि लेडी गागा हैं, तो फिर उनसे जुड़ी चीजें भी बेहद आलीशान ही होंगी। गागा के इस नेकलेस की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है।