Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने किया खुलासा, कहा-याद नहीं आखिरी बार कब नहाई थी

दुनिया को अपने गानों पर नचाने वाली हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।  हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) अभी अपने ट्वीट को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में खुद के बारे में एक ऐसा सीक्रेट बताया है, जिसे जानकार हर कोई हैरान है। उन्होंने […]

दुनिया को अपने गानों पर नचाने वाली हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।  हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) अभी अपने ट्वीट को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में खुद के बारे में एक ऐसा सीक्रेट बताया है, जिसे जानकार हर कोई हैरान है। उन्होंने एक ट्वीट में बताया है कि कि उन्हें याद ही नहीं है कि वो आखिरी बार कब नहाई थीं।

लेडी गागा (Lady Gaga) ने अपने पर्सनल असिस्टेंट के साथ एक हुए कन्वर्सेशन को शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है। इस कन्वर्सेशन में लेडी गाना (Lady Gaga) ने बताया उनकी पर्सनल असिस्टेंट उनसे पूछती हैं, 'आप पिछली बार कब नहाई थीं?'। इसके जवाब में लेडी गागा (Lady Gaga) ने कहा है, 'मुझे याद नहीं।' वहीं लेडी गागा (Lady Gaga) के इस ट्वीट पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और लेडी गागा (Lady Gaga) का मजाक बना रहे हैं।

अब यूजर्स उनके ट्वीट पर मीम्स के कमेंट कर रहे हैं और बॉडी आर्डर को लेकर मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने हेडफोन कान की वजह नाक में लगा रखे हैं और लैपटॉप में लेडी गागा  (Lady Gaga) के एलबम के बारे में लिखा है। वहीं कुछ जीआईएफ में बदबू से बचने के लिए परफ्यूम छिड़कते लोग दिख रहे हैं और शॉकिंग जीआईएफ भी शेयर की जा रही है।

 लेडी गागा (Lady Gaga) इन दिनों अपनी अपकमिंग एलबम LG6 को लेकर बेहद व्यस्त हैं। लेडी गागा (Lady Gaga) ने अपने ट्वीट के साथ LG6 के साथ हैशटैग (#) जोड़कर फैंस को यह बताने की कोशिश की है कि वे अपने छठे स्टूडियो प्रोजेक्ट में बिजी हैं। यही वजह है कि उन्हें अपनी हाइजीन की ओर ध्यान देने का भी समय नहीं है। 

बता दें कि लेडी गागा (Lady Gaga) अपने अफेयर्स के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। 2005 से 2008 तक, लेडी गागा (Lady Gaga) ने ल्यूक कार्ल को डेट किया था। लेकिन अफसोस ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद लेडी गागा ने मॉडल और एक्टर टेलर किन्नी को डेट किया था। 14 फरवरी 2015 को, किन्नी ने गागा को प्रपोज भी किया था, लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी।

First published on: Dec 22, 2019 06:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.