Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

जानिए कैसे अरबपति बनीं अमेरिकन टीवी स्टार काइली जेनर, जानकर उड़ जाएंगे होश

अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया भर में मशहूर हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। इन दिनों काइली जेनर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती […]

अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया भर में मशहूर हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। इन दिनों काइली जेनर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  सिर्फ 24 साल की काइली जेनर ने टीवी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियंस' में बताया था कि उन्होनें मेकअप करना तब शुरू किया जब उन्हें अपने लिप्स को लेकर इंसिक्योरिटी फील होनी शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने किस के बाद कमेंट कर कहा था कि वो एक अच्छी किसर हैं लेकिन उनके होंठ बहुत छोटे हैं। इसके बाद काइली को लगने लगा कि वो किस करने के लायक ही नहीं हैं। यहीं से काइली ने लिप फिलर्स का एक्सपेरिमेंट करना शुरु किया।  कम ही लोगों को पता है कि काइली जेनर ने केवल 19 साल की उम्र में अपनी काइली लिप किट नाम से कॉस्मेटिक लाइन शुरू कर दी थी।

ये बाद में पॉपुलर हुआ और काइली ने इसे काइली कॉस्मेटिक्स का नाम दे दिया। इसी बिजनेस ने उन्हें आज अरबपति बना दिया है। उनके मेकअप ब्रैंड को दुनिया भर में प्यार मिलता है। काइली जेनर जब 9 साल की थीं, तब अमेरिका के रिएलिटी टेलीविजन शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ में अपनी मां और बहनों के साथ पहली बार ऑनएयर हुई थीं। 

फोर्ब्स की साल 2019 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काइली ने 2,057 रैंक हासिल की है। मेकअप लाइन के अलावा काइली जेनर कई विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं। काइली अमेरिका के कैलिफॉर्निया के हिंडन हिल्स इलाके में रहती हैं। इस आलिशान घर में 8 कमरे और 11 बाथरूम है। इस घर की कीमत 12 मिलियन डॉलर है।  24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे की राह देख रही हैं।

 खबरों की मानें तो इस बात से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।  बता दें काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था और उन्हें पहली बार म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। कपल ने फरवरी 2018 में अपने पहले बच्चे, स्टॉर्मी वेबस्टर का एक साथ स्वागत किया था। 

First published on: Dec 05, 2021 08:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.