TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kylie Jenner Baby Shower: काइली जेनर ने बेबी शॉवर के दौरान धूम-धाम से मनाया जश्न, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

मुंबई। हॉलीवुड की जानी-मानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस काइली जेनर (kylie Jenner) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने अपने बच्चे के आगमन का जश्न एक शानदार बेबी शॉवर के साथ मनाया। जिसमें उनकी मां क्रिस जेनर (Chris Jenner) और अन्य लोग भी शामिल हुए। हाल ही में काइली ने अपने […]

मुंबई। हॉलीवुड की जानी-मानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस काइली जेनर (kylie Jenner) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने अपने बच्चे के आगमन का जश्न एक शानदार बेबी शॉवर के साथ मनाया। जिसमें उनकी मां क्रिस जेनर (Chris Jenner) और अन्य लोग भी शामिल हुए। हाल ही में काइली ने अपने बेबी शॉवर (Baby Shower) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। काइली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने बेबी शॉवर के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया हैं।


 

काइली ने बेबी शॉवर में व्हाइट कलर का आउटफिट पहना रखा था, जिसमें उनका लुक बेहद ही कमाल का लग रहा था। काइली ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने फैंस को पार्टी की एक झलक दिखाई है। काइली ने फोटोज शेयर करते हुए हार्ट, बेबी और एक जीराफ का इमोजी शेयर किया हैं। उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब देखते ही देखते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।



जैसा की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पार्टी की थीम पिंक रखी गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि काइली दूसरी बार बच्चे की मां बनने वाली हैं। काइली ने अपने हस्बैंड ट्रेविस के साथ बेबी बंप पर हाथ रखकर भी एक तस्वीर शेयर की हैं। ट्रेविस स्कॉट (Travis Scott) और काइली जेनर की पहले से भी एक बेटी है जिसका नाम स्टॉर्मी वेबस्टर हैं।




आपको बता दें ट्रेविस ने पिछले साल सितंबर 2021 में इस बात की जानकारी दी थी, कि काइली दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया था कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसके अलावा एक और बात आपको बता दें कि काइली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का गोल हासिल किया हैं। जिसकी खुशई जीहिर करते हुए काइली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.