Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Kylie Jenner Baby Boy : दूसरी बार मां बनीं काइली जेनर, बेटे को दिया जन्म

मुंबई। अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया भर में मशहूर हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। हाल ही में काइली जेनर  (Kylie Jenner)  दूसरी बार मां बनीं हैं। 24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसका खुलासा खुद काइली  (Kylie Jenner)  ने […]

मुंबई। अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया भर में मशहूर हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। हाल ही में काइली जेनर  (Kylie Jenner)  दूसरी बार मां बनीं हैं। 24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसका खुलासा खुद काइली  (Kylie Jenner)  ने किया है उन्होंने फोटो शेयर कर इस खुशी का इजहार किया है। उन्होंने बेबी की फोटो शेयर की है। 

हालांकि उसमें बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिना काइली  ने उसका हाथ पकड़ा हुआ है और बेबी की बर्थडेट लिखी है। एक्ट्रेस ने बच्चे को जन्म 2 फरवरी को दिया था और 7 फरवरी को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। बता दें काइली के बारे में बता दें कि उन्होंने पिछले साल सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।  बता दें काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। 

यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था और उन्हें पहली बार म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। कपल ने फरवरी 2018 में अपने पहले बच्चे, स्टॉर्मी वेबस्टर का एक साथ स्वागत किया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काइली ने 5 साल पहले 2015 में 'काइली कॉस्मेटिक' के नाम से एक मेकअप लाइन शुरू की थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक काइली की मेकअप कंपनी ने $360 मिलियन यानी करीब 25 मिलियन से ज्यादा की सेल की थी। काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।

काइली जेनर जब 9 साल की थीं, तब अमेरिका के रिएलिटी टेलीविजन शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ में अपनी मां और बहनों के साथ पहली बार ऑनएयर हुई थीं। फोर्ब्स की साल 2019 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काइली ने 2,057 रैंक हासिल की है। मेकअप लाइन के अलावा काइली जेनर कई विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं। काइली अमेरिका के कैलिफॉर्निया के हिंडन हिल्स इलाके में रहती हैं। 

और पढ़िए –  Kylie Jenner Baby Shower: काइली जेनर ने बेबी शॉवर के दौरान धूम-धाम से मनाया जश्न, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर




इस आलिशान घर में 8 कमरे और 11 बाथरूम है। इस घर की कीमत 12 मिलियन डॉलर है। बीते दिनों 24 साल की उम्र में काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया रिकोर्ड अपने नाम किया था। 300 मिलियन फॉलोअर्स पाकर वो पहली महिला बन गई। इतना ही नहीं काइली जेनर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने तीसरी पर्सनालिटी बनी। 

 

यहाँ पढ़िए – हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Feb 07, 2022 07:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.