Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

किर्क डगलस का 103 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे माइकल हुए इमोशनल

हॉलीवुड एक्टर  किर्क डगलस (Kirk Douglas) का बुधवार को 103 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे माइकल डगलस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बहुत ही दुख के साथ मैं और मेर भाई किर्क डगलस के निधन की घोषणा कर रहे हैं। वह आज हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए।”  डगलस ने अपने […]

Edited By : | Updated: Feb 8, 2020 13:55
Share :


हॉलीवुड एक्टर  किर्क डगलस (Kirk Douglas) का बुधवार को 103 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे माइकल डगलस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बहुत ही दुख के साथ मैं और मेर भाई किर्क डगलस के निधन की घोषणा कर रहे हैं। वह आज हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए।” 

डगलस ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें ‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ के एक्टर के तौर पर जाना जाता है। हालांकि डगलस ने बाद में स्ट्रोक होने के कार इंडस्ट्री छोड़ दी। उनके निधन के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किर्क डगलस एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक थे। 

उनके निधन पर हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। फैंस उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हॉलीवुड में 50 साल पूरे करने के अवसर पर 1996 में उन्हें ऑस्कर के मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 1940 के दशक के सुपर स्टार एक्टर किर्क को स्ट्रोक के चलते फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा था। माइकल डगलस ने अपने पिता किर्क की मौत की जानकारी सोशल मीडिया में लिखे एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा है कि वह और उनके भाई दुख के साथ सभी को बताना चाहते हैं कि उनके पिता और लेजेंड एक्टर किर्क डगलस की 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 

उन्होंने आगे लिखा कि उनके पिता दुनिया के लिए लेजेंड थे, जिन्होंने अपना जीवन फिल्मों के स्वर्ण युग में एक अभिनेता की तरह बिताया। वह न्याय के प्रति प्रतिबद्ध एक मानवतावादी व्यक्ति थे।  

First published on: Feb 08, 2020 01:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.