Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड स्टार्स KATY PERRY और ORLANDO BLOOM बने माता-पिता, बेटी का नाम रखा DAISY DOVE BLOOM

पूजा राजपूत- हॉलीवुड स्टार्स कैटी पेरी और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम के फैंस के लिए आई है खुशखबरी। मशहूर कपल अपने पहले बच्चे के पेरंटस बन गए हैं। कैटी ने बेटी को जन्म दिया है। कैटी और ऑरलैंडो ने अपनी बेटी का नाम डेज़ी डव ब्लूम रखा है। कैटी अपनी अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती […]

पूजा राजपूत- हॉलीवुड स्टार्स कैटी पेरी और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम के फैंस के लिए आई है खुशखबरी। मशहूर कपल अपने पहले बच्चे के पेरंटस बन गए हैं। कैटी ने बेटी को जन्म दिया है। कैटी और ऑरलैंडो ने अपनी बेटी का नाम डेज़ी डव ब्लूम रखा है।

अपनी बेटी के जन्म की न्यूज़ शेयर करते हुए ऑरलैंडो ब्लूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और केटी अपनी नन्ही बेटी का हाथ पकड़े नज़र आ रहे हैं।

कैटी की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही कैटी और ऑरलैंडो अपने पहले बच्चे को वैलकम करने के लिए काफी उत्साहित थे।

कैटी अपनी अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। कैटी का प्रेग्नेंसी फैशन स्टाइल भी काफी सुर्खियां बटोर रहा था।

अप्रैल के महीने में ही कैटी ने ऑरलैंडो के चेहरे पर पिंक शेविंगद क्रीम लगी एक तस्वीर शेयर कर यह बताया था कि वह बेटी को जन्म देने वाली हैं।

आपको बता दें कि यह कपल 2016 से डेटिंग कर रहा है। जनवरी 2016 में गोल्डन ग्लोब आफ्टर पार्टी में दोनों को साथ में डांस करते देखा गया था। जिसके बाद से ही इनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। 

मई 2016 में इस कपल ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। हांलाकि 2017 में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था, लेकिन 2017 के आखिर में दोनों एक बार फिर साथ आ गए। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को ‘पैरीब्लूम’ के नाम से जाना जाता है। 2019 के फरवरी में कैटी और ऑरलैंडो ने ऑफिशियली सगाई की थी।

इसी साल कैटी ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद कैटी और ऑरलैंडो ब्लूम ने यह भी कहा था कि वह अपनी बेटी का नाम चुनने की आज़ादी उसे खुद देना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी खुद उन्हें अपना नाम बताए। हांलाकि अब ऑरलैंडो ब्लूम की पोस्ट साफ हो गया है कि इस कपल ने अपनी बेटी का नाम डेज़ी डब ब्लूम रखा है।

First published on: Aug 27, 2020 06:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.