TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

RIP! मशहूर सिंगर का 24 साल की उम्र में निधन, फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़

K-Pop Singer Kim Na Hee Passes Away: फेमस के-पॉप सिंगर किम नहि का निधन हो गया है। उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

PIC CREDIT : GOOGLE
K-Pop Singer Kim Na Hee Passes Away: सिनेमा जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। के-पॉप की पॉपुलर सिंगर और किम नहि (Kim Na Hee) का निधन हो गया है। सॉन्ग राइटर ने 24 साल की कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका अंतिम संस्कार आज 10 नवंबर को ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक के सेंट्रल फ्यूनरल हॉल में होगा। फिलहाल उनके असामयिक निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।

एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट (K-Pop Singer Kim Na Hee Passes Away)

दरअसल, नहि की मौत के कारण के बारे में न तो उनकी एजेंसी और न ही उनके परिवार ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। मगर सोशल मीडिया पर नहि का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि उनके निधन की खबर पर रिएक्ट करते हुए उनके फैंस ने उनके आखिरी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है। इसे उनकी मौत से एक दिन पहले शेयर किया गया था।

फैंस में पसरा मातम (K-Pop Singer Kim Na Hee Passes Away)

किम नहि (Kim Na Hee) के निधन से कोरियाई संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है। उसके साथ उन्होंने ट्रेन यात्रा की झलक दिखाई गई। इसी के साथ उन्होंने अपने अपने पालतू कुत्ते की भी झलक दिखाई है और वो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

नहि का करियर (K-Pop Singer Kim Na Hee Passes Away)

सिंगर किम नहि (Kim Na Hee) ने 2019 में सिंगल "Blue City" के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी सबसे हालिया रिलीज़ "rose" है, जो उन्होंने अपने प्रशंसकों को समर्पित किया था। जो 4 महीने पहले ही रिलीज हो हुआ था। इसके अलावा उन्होंने ब्लू नाइट और ग्लॉमी डेज जैसे ट्रैक भी दिए। फैंस को उनकी मौत का गहरा सदमा लगा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.