हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 144 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। वहीं बीते साल ही सेलेना ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है। लेकिन इस ट्रांसप्लांट के बाद भी सेलेना को हेल्थ से जुड़ी परेशानियां आ रही है। इस वक्त सेलेना अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
हाल ही में खबर आई कि, सेलेना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर को जैसे ही इस बात की खबर लगी वो रोने लग गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन भले ही इस वक्त हेली बाल्डविन के साथ रिश्ते में है। लेकिन वो सेलेना को अपने दिल के बेहद करीब मानते हैं। जैसे ही उन्हें सेलेना की बीमारी का पता चला तो वो रो पड़े। बता दें कि सेलेना और जस्टिन एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों का काफी सीरियस रिलेशनशिप था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। बीते दिनों ही जस्टिन ने गर्लफ्रैंड हेली से सगाई की है।