उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। 2016 में ही कोर्ट ने जॉनी डेप को ऐंबर हार्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। इसके बाद जॉने ने कहा है कि, उन्होंने कभी भी एंबर के साथ मारपीट नहीं की है। ना ही उन्होंने कभी भी अपनी पूर्व पत्नी के साथ घरेलू हिंसा की है। साथ ही जॉनी डेप ने कहा कि, एंबर ने ये सब पॉपुलैरिटी के लिए किया है। वहीं एंबर हर्ड पूर्व पति और अभिनेता जॉनी डेप से अलग होने के अपने फैसलो को 'सही' मानती हैं।
जॉनी से एंबर 2017 में अलग हो गई थी। एक इंटरव्यू में एंबर ने कहा था, 'मैं जॉनी के बारे में बात नहीं करूंगी। मैं अपने काम के बारे में बात करने की इच्छुक हूं, जिसे लेकर मैं प्राउड फील करती हूं। मैं अपने लिए खड़ी हूं, जो सही है।' अब ऐसे में दोनों फिर से सुर्खियों में है। बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2011 में द रम डायरी के सेट पर हुई थी। तब उस वक्त जॉनी का किसी और के रिश्ता था। इसके बाद 2015 में जॉनी ने एंबर से शादी की और साल 2017 में दोनों अलग भी हो गए।