TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

VIDEO- 50 की उम्र में जेनिफर लोपेज ने रनवे वॉक कर लगाई आग, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

हॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे हैं, जो कि खूब मशहूर हैं। अब आप जेनिफर लोपेज को ही ले लीजिए। जेलो की पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में है। सिंगर और पॉप स्टार जेनिफर की खूबसूरती भी लोगों के दिलों को किल कर जाती है। जेलो के म्यूजिक अलबम आज भी सुपरहिट होते हैं। म्यूजिक अलबम में […]

हॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे हैं, जो कि खूब मशहूर हैं। अब आप जेनिफर लोपेज को ही ले लीजिए। जेलो की पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में है। सिंगर और पॉप स्टार जेनिफर की खूबसूरती भी लोगों के दिलों को किल कर जाती है। जेलो के म्यूजिक अलबम आज भी सुपरहिट होते हैं। म्यूजिक अलबम में उनका डांस कमाल का होता है। जेनिफर लोपेज 50 साल की हो चुकी हैं लेकिन वो आज 50 की नहीं बल्कि 25 की लगती हैं। अपनी फिटनसे से सबको दीवाना बनाने वाली जेनिफर का हाल ही में एक वीडियो आया है। वीडियो में जेनिफर रनवे रैंप पर अपने जलवे बिखरते दिख रही हैं। वीडियो में जेनिफर का अंदाज इतना निराला है कि आप देखे बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल जेनिफर हाल ही में मिलान फैशन वीक में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान जेनिफर ने सबसे आईकोनिक ड्रेस को पहनकर को वॉक किया। जेनिफर ने Versace की ग्रीन जंगल ड्रेस को पहना। इस ड्रेस को वो अब दोबारा से वापस ले आई हैं। 


जेनिफर की ये जंगल ग्रीन ड्रेस है, जो उन्होंने 2000 में पहनी थी और अब इसे वो दोबारा से रीक्रिएट करके सामने आईं हैं। जेनिफर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


वीडियो में जेनिफर का वॉक बस देखते ही बन रहा है। जेनिफर के रनवे वॉक से नजरे हटाना भी मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। जब जेनिफर ने वॉक किया तो पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा। 


हर कोई जेनिफर को चीयर कर रहा था। आपको जानकार हैरानी होगी कि जेनिफर का ये पहला रनवे शो है, जिसमें वो शिरकत करने गईं थीं। जेनिफर ने जब वॉक किया तो हर किसी ने खड़े होकर खड़े होकर सीटियां औऱ तालियां बजाकर स्वागत किया। जेनिफर का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वीडियो छाया हुआ है। अब जो भी हो जेनिफर 50 साल की हैं लेकिन उन्हें और उनके इसके अंदाज़ को मात देना बेहद मुश्किल है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.