मुंबई। हॉलीवुड पॉपुलर सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एक्टर बेन एफेल्क (Ben Affleck) पिछले एक साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबर है कि इस कपल ने सगाई कर ली है। सिंगर ने इस खबर को कंफर्म की है। जेनिफर ने The JLO.com पर अपने एक लेटर के जरिए इस इंगेजमेंट की खबर को शेयर किया। इस वीडियो में जेनिफर ने अपना ग्रीन डायमंड रिंग फ्लॉन्ट किया है। बता दें 20 साल बाद ये कपल एक बार फिर एक हुआ है।
जेनिफर और बेन का यह री-यूनियन 20 साल बाद दोबारा हुआ है। उन्होंने डेटिंग के कुछ समय बाद साल 2002 में सगाई की थी। दोनों के इंगेजमेंट से फैंस इतने खुश थे कि उन्हें 'Bennifer' कहकर बुलाया जाता था। बेन ने 6.1 कैरेट पिंक डायमंड रिंग देकर जेनिफर लोपेज को प्रपोज किया था, लेकिन बदकिस्मती से 2003 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
सगाई तोड़ने के बाद जेनिफर ने सिंबर मार्क एंथोनी से और बेन ने जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी, लेकिन दोनों की किस्मत में एक-दूसरे का साथ लिखा था। जेनिफर और बेन दोनों का अपने पार्टनर्स से तलाक हो गया। दोनों कुछ रिलेशनशिप्स में भी रहे पर ये ज्यादा दिन टिक नहीं पाए। बीते दिनों खबर थी कि दोनों एक साथ लॉस एजिल्स (Los Angeles) में एक ही घर में रहन वाले हैं, जिसकी कीमत 50 मिलियन डॉलर है। ये एक आलीशान हवेली की तरह है। इस आलीशान हवेली में कम से कम 10 बेडरूम और 17 बाथरूम हैं।
जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) के इस घर में एक निजी थिएटर भी है। जहां ये कपल अपनी फैमिली के साथ मूवी देख सकता है। इतना ही नहीं शानदार हवेली में एक शानदार जिम, एक गोल्फ कोर्स खेलने का एरिया और एक शानदार वाला पूल है। जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक के घर में कम से कम चार रसोई हैं- एक मुख्य शो, एक पूर्ण खानपान और मेहमानों और कर्मचारियों के लिए दो रसोई।
बता दें 52 साल की जेनिफर लोपेज तीन बार शादी कर चुकी हैं। जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) साल 2001 में एक-दूसरे को डेट करने लगे थे, जिसके बाद दोनों ने साल 2002 में शादी कर ली थी। इनकी शादी दो साल ही चली और साल 2004 में इन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद जेनिफर लोपेज ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की थी। ये शादी थोड़ा लंबा चली और 10 साल के बाद टूट गई।