Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

देसी गर्ल प्रियंका को एक इवेंट में यूं प्यार भरी नजरों से देखते रहें Hugh Jackman, देखिए तस्वीरें

देसी गर्ल का जादू ही कुछ ऐसा है जो हॉलीवुड में भी चढ़ कर बोल रहा है। बॉलीवुड में तो हर कोई प्रियंका का दीवाना है। अब तो हॉलीवुड स्टार्स की भी प्रियंका पर से नजरें नहीं हटती। यकीन नहीं आता तो ये इस पिक्चर को देख लिजिए। ये पिक्चर हाल में हुए एक इवेंट […]


देसी गर्ल का जादू ही कुछ ऐसा है जो हॉलीवुड में भी चढ़ कर बोल रहा है। बॉलीवुड में तो हर कोई प्रियंका का दीवाना है। अब तो हॉलीवुड स्टार्स की भी प्रियंका पर से नजरें नहीं हटती। यकीन नहीं आता तो ये इस पिक्चर को देख लिजिए। ये पिक्चर हाल में हुए एक इवेंट की है जिसे अटेंड करने प्रियंका चोपड़ा पहुंची । 

जैसे ही प्रियंका इवेंट में एंट्री कर अपनी फ्रेंड को ग्रीट करने लगीं उस वक्त हॉलीवुड के वोल्वरीन यानि Hugh Jackman की नज़रें सिर्फ और सिर्फ देसी गर्ल पर ही थीं। अब इसे प्रियंका का चार्म ही कहेंगे जो हर किसी को उनका दिवाना बना देता है। 

देसी गर्ल प्रियंका पर कुछ इसी तरह लट्टू हुए अमेरिकन सिंगर निक जोनस। प्रियंका उन्हें इस कदर पसंद आई कि वो देसी गर्ल से शादी रचा रहे हैं। 

 

खबर है कि दोनों अब अगले साल शादी करने वाले है। बताया जा रहा है कि दोनों 14-15 जनवरी 2019 को शादी करेंगे। बता दें कि दोनों के घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी की कई रस्में राजस्थान के जोधपुर में पूरी होंगी। प्रियंका-निक की शादी के लिए जोधपुर के उम्मैद भवन को चुना गया है।

 माना जा रहा है कि करीब 200 लोग इनकी शादी में शिरकत करेंगे। उम्मेद भवन दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। इस महल में 347 कमरे हैं। इस उम्मैद भवन पैलेस को चित्तर पैलेस के नाम से भी पहले जाना जाता था। अब प्रियंका की वेडिंग डेट सामने आ गई है। 

First published on: Oct 19, 2018 01:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.