---विज्ञापन---

Hollywood Actress On Yoga Day: इन हॉलीवुड एक्ट्रसेस ने निजी जिंदगी में अपनाया योग, योगासन कर रहती हैं फिट

Hollywood Actress On Yoga Day 2022: प्राचीनकाल से ही लोग योग से अपने आपको स्वस्थ रखते आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ इस दौर में भी किया जा रहा है। अब ऐसा दौर हैं, जहां ज्यादातर इंसान दवाईयों के बलबूते पर जिंदा हैं, तो इस मुश्किल समय में लोगों ने योग को चुना और अपनी […]

Hollywood Actress On Yoga Day 2022: प्राचीनकाल से ही लोग योग से अपने आपको स्वस्थ रखते आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ इस दौर में भी किया जा रहा है। अब ऐसा दौर हैं, जहां ज्यादातर इंसान दवाईयों के बलबूते पर जिंदा हैं, तो इस मुश्किल समय में लोगों ने योग को चुना और अपनी अंदरुनी बिमारियों और दवाईयों से निजात पाई। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सितारे तो योग कर ही रहे हैं, बल्कि हॉलीवुड के सितारे भी योग कर अपने आपको हेल्दी रखते हैं। आइए अब आपको बताते वो नाम…

ब्रिटनी स्पीयर्स

ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले कई सालों से योगा कर रही हैं। अब तो वो मुश्किल से मुश्किल योगासन को बहुत आसानी से कर लेती हैं। इतना ही नहीं ब्रिटनी अपने एक्सरसाइज के दौरान की कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

माइली सायरस

 

और पढ़िएजॉनी डेप का चल रहा है अपनी वकील के साथ अफेयर? केमिली वास्केज ने किया शॉकिंग खुलासा

 

26 साल की पॉपस्टार माइली सायरस की लाइफ चाहे जितनी भी बिजी क्यों न रहती हो पर वो इस बात को श्योर करना नहीं भूलतीं कि उन्हें अपने डेली रूटीन में योगा को थोड़ा वक्त देने का मौका जरूर मिले। वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके लोगों को इंस्पायर भी करती हैं।

लेडी गागा

सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा योगा से होने वाले फायदों के बारे में कई बार बात करती नजर आती हैं। ईटिंग डिस्ऑर्डर के अलावा अपनी सर्जरी से बाद रिकवरी के लिए उन्होंने योगा का सहारा लिया था। योगा उनके लिए फिटनेस के अलावा बैलेंस्ड लाइफ जीने का भी एक जरिया है।

बियॉन्से

पॉप क्वीन बियॉन्से भी योग के मामले में काफी एक्टिव रहती हैं, वो डेली रुटीन में योग को भी जगह देती हैं। उनकी खूबसूरती राज कुछ और नहीं बल्कि योगा है, जिससे उनके चेहरे की चमक बरकरार रहती है। यही वजह है कि बियॉन्से बाहर रहने पर भी योगा का साथ नहीं छोड़ती हैं।

मेघन मार्कल

 

 

और पढ़िएJustin Bieber: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं जस्टिन बीबर, आधा चेहरा हुआ पैरालाइज

 

 

एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली मेघन अब ब्रिटिश रॉयल फैमिली का हिस्सा हैं। उनकी मदर एक प्रोफेशनल योगा ट्रेनर हैं, इसलिए बचपन से ही योगा उनकी जिंदगी का एक जरूरी काम रहा है। वो आज भी अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए योगा को प्रेफरेंस देती हैं।

जेनिफर एनिस्टन

कई दमदार मूवीज में अभिनय कर चुकीं जेनिफर योगा की बहुत बड़ी फैन हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने बताया था कि योगा से न सिर्फ उन्हें स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद मिलती है, बल्कि ये उनकी बॉडी और माइंड को रिलैक्स भी फील कराता है।

 

यहाँ पढ़िए – हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 21, 2022 11:02 AM