TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

74 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पीटर मैह्यू का हुआ निधन, स्टार्स वॉर्स से बनाई थी पहचान

इस दुनिया में जो आता है तो वो जाता भी है। यहां कब किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल हॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर का निधन हुआ है। ये मशहूर एक्टर कोई और नहीं बल्कि […]




इस दुनिया में जो आता है तो वो जाता भी है। यहां कब किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल हॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर का निधन हुआ है। ये मशहूर एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘स्टार वार्स’ जैसी मशहूर फिल्म में Wookiee warrior Chewbacca का रोल निभाने वाले एक्टर पीटर मैह्यू है। पीटर का हाल हीमें 74 साल की उम्र में निधन हुआ है। इनके निधन के तुरंत बाद ही हॉलीवुड जगत में सदमे का माहौल है। पीटर के निधन की जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी गई। उनके ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी किया गया था और इसकी जानकारी दी गई थी।

class='embedly-card'>" style="height: 541px;">



ट्विटर पर रिलीज किए गए स्टेटमेंट में लिखा था कि, मैह्यू ने स्टार वार्स में Chewbacca के कैरेक्टर में दिल और आत्मा को डाल दिया था और ये फिल्म के हर फ्रेम में नजर आता है। उनके लिए, स्टार वार्स का मतलब एक फिल्म में रोल करने से कहीं ज्यादा थी और इसी के साथ स्टार वार्स के साथ रिलेशनशिप आगे बढ़ा। वहीं शेयर किए गए ट्वीट के कैप्शन में लिखा था कि, पीटर मैय्यूज़ का परिवार, गहरे प्यार और दुख के साथ, पीटर द्वारा निधन की खबर को साझा करने के लिए अफसोस करता है। उन्होंने 30 अप्रैल, 2019 की शाम को अपने परिवार के साथ अपने उत्तरी टेक्सास घर में अपनी तरफ से हमें छोड़ दिया। 

वो हमारे बीच अब नहीं रहे हैं। पीटर के निधन से उनके फैंस को भी सदमा सा लगा है। पीटर को सबसे ज्यादा सफलता स्टार वॉर्स से ही मिली है। बताया जाता है कि, पीटर लंदन के एक अस्पताल में काम करते थे। इसी दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर चार्ल्स श्नाइर ने उन्हें देखा औऱ तुरंत ही अपनी फिल्म का ऑफर दे डाला। इस फिल्म से ही पीटर ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा वो ‘सिनबाद एंड द आई ऑफ द टाइगर’थी. वो 'टेरर', 'दि एम्पायर स्ट्राइक बैक', 'रिटर्न ऑफ द जेदी', 'किलर इंक' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.