TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘हैरी पॉटर’ स्टार PAUL RITTER 54 साल की उम्र में निधन, ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे

अदिति त्यागी – हॉलीवुड के जाने माने एक्टर पॉल रिटर (Paul Ritter) का निधन हो गया है। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जंग लड़ रहे पॉल का 54 की उम्र में निधन हो गया (Paul Ritter Passes Away At 54) है। पॉल रिटर का निधन सोमवार को हुआ था। पॉल ने अपने परिवार के सामने […]



अदिति त्यागी - हॉलीवुड के जाने माने एक्टर पॉल रिटर (Paul Ritter) का निधन हो गया है। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जंग लड़ रहे पॉल का 54 की उम्र में निधन हो गया (Paul Ritter Passes Away At 54) है। पॉल रिटर का निधन सोमवार को हुआ था। पॉल ने अपने परिवार के सामने आखिरी सांस ली। पॉल के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री दोनों ही सदमे में हैं। उनके प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की। 



रिटर के प्रतिनिधि ने बयान जारी कर कहा, 'कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि बीती रात पॉल रिटर का निधन हो गया। उनका निधन घर में हुआ। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी पोली और बेटे फ्रैंक और नोआह हैं।' पॉल रिटर के निधन की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुख जता रहे हैं। पॉल ने ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया था। पॉल को सबसे ज्यादा ब्रिटिश सिटकॉम ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ (Friday Night Dinner) में अपने द्वारा निभाए गए किरदार के लिए जाना जाता है। 



पॉल का जन्म 20 दिसंबर 1966 को ग्रेवसेंड, केंट में हुआ था। उनका बचपन का नाम साइमन पॉल एडम्स था। उनके पिता केन एडम्स कई बिजली स्टेशन में एक टूलमेकर काम करते थे।

2019 में पॉल रिटर ने फिल्म ‘चेर्नोबिल’ में अनातोली डायटालोव के रूप में एक जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाई थी। इस परफॉरमेंस के जरिये उन्होंने बताया कि वह केवल कॉमेडी ही नहीं बल्कि हर तरह के किरदार में खुद को आसानी से ढाल सकते हैं। पॉल रिटर की इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। 



बता दें कि पॉल ने केवल फिल्मों और टीवी शोज में ही काम नहीं किया था। इसके अलावा वह एक बेहतरीन स्टेज एक्टर भी थे।  साल 2006 में  उन्हें कोरम बॉय प्ले के लिए ओलिवर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा नोरमैन कॉन्क्वेस्ट प्ले में भी उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। 





Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.