Good News: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, एक्ट्रेस दूसरी बार चाची बन गई है। जी हां आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। निक जोनस के बड़े भाई और भाभी के घर दूसरा नन्हा मेहमान आया है। सोफी टर्नर (Sophie Turner) दोबारा मां बन गई है। उन्होंने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया।
उनके स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जो जोनास (Joe Jonas) और सोफी (Sophie Turner) बेटी के आने से बेहद खुश है। आपको बता दें कि कपल की पहले ही 2 साल की एक बेटी विला है। बता दें आपको बता दें सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में बेटी को जन्म दिया था। जो और सोफी की शादी की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट गाउन पहना था तो वहीं जो जोनस ब्लैक एंज व्हाइट कोट पेंट में नजर आए थे ।जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई थी। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है ।
इससे पहले ये कपल साल 2019 में 1 मई को लॉस वेगास में शादी कर चुका था। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। सोफी हॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस है।
उन्हें खासतौर पर टीवी शो द गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए जाना जाता है। 59 एपिसोड वाले इस शो में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोफी को 8 बार गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए नॉमिनेशन मिला था और इसमें से 3 बार वे अवॉर्ड जीत चुकी है। इताना ही नहीं उन्हें 2016 में बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी मिला था।