Rapper Lil Jon's son Nathan Smith Death: हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. ये बुरी खबर इंडस्ट्री के रैपर और सिंगर लिल जॉन के घर से आई है. दरअसल, रैपर लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ का निधन हो गया है. रैपर लिल जॉन ने खुद इस बात की जानकारी दी और बताया कि उनके बेटे की 27 साल की उम्र में मौत हो गई है. लिल जॉन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बैड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से इंटरनेट पर नाथन स्मिथ को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है.
नाथन स्मिथ का निधन
रैपर लिल जॉन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे नाथन स्मिथ का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बेटे नाथन स्मिथ के लापता हो की जानकारी दी थी. पोस्ट में उन्होंने बताया था कि नाथन स्मिथ जॉर्जिया के मिल्टन में स्थित अपने घर से लापता हो गए हैं.
---विज्ञापन---
तालाब में मिला शव
खबरों के अनुसार, नाथन स्मिथ स्लेड से तीन दिन पहले लापता हुए थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी कि तीन दिन बाद उनके घर के पास एक तालाब में उनका शव मिला. मंगलवार को मिल्टन पुलिस विभाग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खबर को कंफर्म किया गया. इसके बाद लिल जॉन ने भी अपने बेटे के निधन के बारे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं.
---विज्ञापन---
लिल जॉन का भावुक पोस्ट
लिल जॉन ने सबसे पहले एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें लिखा, 'उसकी मां और मैं बेहद दुखी हैं. नाथन जैसा दयालु इंसान आपको शायद ही कभी मिलेगा. वह बहुत ही केयरिंग, विनम्र, भावुक और सेंसिटिव थे; वह अपने परिवार और अपने दोस्तों से दिल से प्यार करते थे.' इस पोस्ट के बाद नाथन स्मिथ के बचपन की तस्वीरों का एक वीडियो मोनटाज शेयर किया है.