TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

रॉयल कपल मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी बने माता-पिता, शाही परिवार में हुआ बेबी बॉय का जन्म

पिछले साल ही दुनिया की सबसे शाही शादियों में से प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी एक रही थी। दोनों की शादी के चर्चे दुनिया भर में रहे। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। पिगी चोप्स की मेघन मार्केल बहुत अच्छी दोस्त है। इसीलिए उन्होंने इस शादी में शिरकत की। […]


पिछले साल ही दुनिया की सबसे शाही शादियों में से प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी एक रही थी। दोनों की शादी के चर्चे दुनिया भर में रहे। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। पिगी चोप्स की मेघन मार्केल बहुत अच्छी दोस्त है। इसीलिए उन्होंने इस शादी में शिरकत की। वहीं बीते दिनों से ही इस शाही कपल के होने वाले पहले बच्चे के लिए भी पूरी दुनिया को इंतजार था। अब आखिरकार शाही परिवार में नन्हे मेहमान की एंट्री हो चुकी है। 

हाल ही में मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबहर ही मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। शाही परिवार की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।

class='embedly-card'>" style="height: 865px;">


 उन्होंने लिखा है कि, हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 6 मई, 2019 की सुबह उनके रॉयल हाईनेस ने ड्यूक और डचेस ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उनके रॉयल हाईनेस के बेटे का वजन 7lbs है। डचेस और बेबी दोनों स्वस्थ और अच्छी तरह से हैं, और कपल अपने एक्साइटमेंट और अपने जीवन में इस विशेष समय के दौरान समर्थन के लिए लोगों को शुक्रिया करता है। आने वाले दिनों में औऱ जानकारियां सामने आएंगी। 

class='embedly-card'>" style="height: 865px;">


मतलब साफ है कि बेबी बॉय के आने से इस वक्त हर तरफ धूम सी है। 19 मई 2018 में मेगन ने प्रिंस हैरी से शादी की थी। एक बार फिर शाही परिवार में खुशी का मौहाल है। बीते दिनों ही मेगन का बेबी शॉवर भी हुआ था। इस खास मौके पर हैरी और मेगन के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। मेगन का बेबी शॉवर न्यूयॉर्क में हुआ था। फिलहाल जो भी हो मेगन मां बन गई हैं और मां बनने के बाद शाही परिवार में भी जश्न का माहौल है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.