हाल ही में उनके निधन के बाद उनके फैमिली के एक करीबी ने बताया कि, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और जिस अनोखे अंदाज में उन्होंने दुनिया को देखा, वो कमाल का था। उन्होंने अपने इस अंदाज़ से कई दोस्त बनाए साथ ही काफी फैन्स भी हुए। वहीं मिलर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर हॉलीवुड स्टार्स शोक जता रहे है।
हॉलीवुड स्टार ब्रूस कैंपबेल ने ट्विटर पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, डिक मिलर डेड:l ग्रेमलिन्स के अभिनेता 90 साल के थे। इतने अच्छे और इतने लंबे समय तक हर किसी के लिए भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद।
वहीं स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता ग्रेग प्रॉप्स ने भी टिप्पणी की, "रॉक ऑल नाइट। डिक मिलर। ये लिखते हुए उन्होंने ट्विटर पर शोक जताया है। वहीं इसके अलावा डायरेक्टर जॉन कारपेंटर ने भी इस पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है।
ALSO READ : देसी गर्ल प्रियंका ने किया अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान, जल्द होगा बड़ा धमाका !
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, आपकी आत्मा को शांति मिले। डिक मिलर, एक बेहतरीन अभिनेता थे। बता दें कि डिक का जन्म 25 जनवरी 1928 को हुआ था। 1952 में, वह कैलिफोर्निया चले गए, और उनकी शुरुआती अभिनय भूमिकाओं में से एक 1955 में 'अपाचे वुमन' में थी।
मिलर ने प्रतिष्ठित निर्देशक / निर्माता रोजर कॉर्मन के साथ काम करना शुरू किया, जिसमें 'ए बकेट ऑफ ब्लड' में वाल्टर पैस्ले की भूमिका भी शामिल थी। इसके अलावा उन्होंने उनके 'द लिटिल शॉप ऑफ हॉरर्स,' 'द टेरर,' 'द वाइल्ड एंजल्स,' 'द डर्टी डोजेन' और 'ए टाइम फॉर किसिंग' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीता।