Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्ज चैंपियन का हुआ निधन, 101 साल में ली आखिरी सांस

हॉलीवुड एक्ट्रेस डांसर मार्ज चैंपियन का 101 साल की उम्र में निधन हो गया है। मार्ज वॉल्ट डिज्नी के मशहूर स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वार्फ्स में मॉडल थीं। एक्ट्रेस 1950 के दशक में अपने पति और डांस पार्टनर गोवर चैंपियन के साथ एमजीएम म्यूजिकल्स के साथ स्ट्रिंगर के रूप में भी जानी जाती थीं। मार्ज […]

हॉलीवुड एक्ट्रेस डांसर मार्ज चैंपियन का 101 साल की उम्र में निधन हो गया है। मार्ज वॉल्ट डिज्नी के मशहूर स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वार्फ्स में मॉडल थीं। एक्ट्रेस 1950 के दशक में अपने पति और डांस पार्टनर गोवर चैंपियन के साथ एमजीएम म्यूजिकल्स के साथ स्ट्रिंगर के रूप में भी जानी जाती थीं।

मार्ज चैंपियन ने 1975 में टीवी फिल्म क्वीन ऑफ द स्टारडस्ट बॉलरूम में कोरियोग्राफी के लिए एमी अवॉर्ड जीता। डांस सिखाने वाले पियरे ड्यूलाइन ने हॉलीवुड रिपोर्ट्स से मार्ज के निधन के पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने बीते बुधवार को अंतिम सांस ली।


मार्ज चैंपियन और गोवर ने टीवी शो ब्रॉडवे म्यूजिकल और जॉर्ज सिडनी की फिल्म स्नो बोट में साथ में डांस किया। इस जोड़ी को मिस्टर म्यूजिक (1950), लवली टू लुक एट (1952), गिव ए गर्ल ए ब्रेक (1953) और जुपिटर डार्लिंग (1955) में भी एक साथ देखा गया।


मार्ज चैंपियन का जन्म 1919 में हुआ। उनके पिता डांस और बैले टीचर अर्नेस्ट बेल्चर थे, जो वॉल्ट डिज्नी के दोस्त थे। जब डिज्नी की एनिमेशन टीम स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वार्फ्स पर काम कर रही थी, तो उन्होंने मार्ज के बारे में विचार किया। 14 साल की उम्र में मार्ज उनके साथ महीने में एक या दो दिन काम करने लगीं। वो उनके साथ दो साल तक काम करती रहीं। इस दौरान उन्हें हर दिन के 10 डॉलर मिलते थे।


मार्ज और गोवर ने 1947 में शादी की लेकिन 1973 में उनका तलाक हो गया। साल 1980 में 61 साल की उम्र में गोवर का निधन हो गया था।

First published on: Oct 23, 2020 12:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.