स्वीटी गौर – हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन, लेखक और एक्टर पॉल मूनी (Paul Mooney) हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। पॉल मूनी ने बीते दिन यानी बुधवार को आखिरी सांस ली। एक्टर की उम्र 79 थी। मिली जानकारी के अनुसार मूनी का सुबह 5:30 बजे कैलिफोर्निया के ओकलैंड में उनके घर पर निधन हुआ।
इसके साथ ही कॉमेडियन के एजेंट हेलेन शॉ ने भी इस बात को कंफर्म किया कि अब पॉल हमारे बीच नहीं रहे। शॉ ने कहा, 'शानदार, प्रतिभाशाली, एक तरह के हास्य अभिनेता पॉल मूनी का निधन हो गया है। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भले ही आकाश में कई तारे हैं, लेकिन चांद हमेशा एक ही होता है।'
वहीं एक्टर की फैमली ने पॉल के ट्वीटर अकाउंट से एक ट्विट किया और लिखा- 'दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद। आप सभी बेहतरीन हैं! मूनी वर्ल्ड कॉमेडी के गॉडफादर-वन मून मैनी स्टार्स! इस महान व्यक्ति को प्यार देने के लिए सभी को धन्यवाद'।
बता दें – पॉल मूनी का असली नाम पॉल ग्लैडनी था। उनका जन्म 1941 में लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में हुआ था। यह पता लगाने के बाद कि उनका इंट्रस्ट कॉमेडी और राइटिंग में है तो वह हॉलीवुड चले गए जहां वे सैनफोर्ड और सन एंड गुड टाइम्स जैसे क्लासिक टीवी प्रोग्राम्स के लिए लिखने लगे। नस्लवाद और अमेरिकी जीवन पर उनके तीखें विचारों ने उन्हें स्टैंड-अप की दुनिया का एक सम्मानित व्यक्ति बना दिया।
'रिचर्ड प्रायर: लाइव ऑन द सनसेट स्ट्रिप' और 'द रिचर्ड प्रायर शो' जैसी प्रायर की कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी हिट्स के पीछे लेखक मूनी ही थे। एक्टर के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख ज़ाहिर किया है। साथ ही बीते दिन मूनी के लाइफ की सक्सेस को “रोलैंड मार्टिन अनफ़िल्टर्ड” पर दिखाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।