Hollywood News: हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt ) और एक्ट्रेस एंजेलिना जोली (Angellina Jollie ) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक समय था जब इन दोनों को इंडस्ट्री में से पॉवर कपल माना जाता है। लेकिन इनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। हालिया खबरों के अनुसार ब्रैड पिट (Brad Pitt) ने एक्ट्रेस एंजेलिना पर धोखाधड़ी का केस दायर किया है।
आपको बता दें कि बता दें कि ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने साल 2014 में शादी की थी। हालांकि शादी के पांच साल बाद ही दोनों अलग हो गए। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच कई मतभेदों की खबरें सामने आई हैं। बहरहाल फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद थी। इन दोनों स्टार्स ने साथ में कई फिल्में भी की है। एक दौर था जब इन दोनों स्टार्स के बीच बेशुमार प्यार था लेकिन एक आज का समय है जब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।
ब्रैड पिट ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को कोर्ट में घसीटने का कदम उठाया है। ब्रैड पिट ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दायर किया है। पिट का कहना है कि एंजेलिना जोली ने बिना अनुमति एक प्रॉपर्टी को बेच दिया जबकि दोनों इसमें हिस्सेदारर थे। बता दें कि ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने 2014 में शादी की थी। हालांकि शादी के पांच साल बाद ही दोनों अलग हो गए। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच कई मतभेदों की खबरें सामने आई हैं।
दरअसल साल 2008 में पिट और जोली ने फ्रांसीसी कंपनी चेटो मिरावल में हिस्सेदारी से एक घर और वाइनरी खरीदा था। इसके अलावा दोनों ने यह भी तय किया था कि दोनों आपसी सहमति से ही अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। लेकिन एंजेलिना ने ब्रैड से बिना बात किए पिछले साल अक्टूबर में अपना हिस्सा बेच दिया। जिसके बाद अब ब्रैड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।