TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बियॉन्से ने किया इस पंजाबी गाने पर डांस, ईशा अंबानी की शादी से है खास कनेक्शन, देखिए वीडियो

हॉलीवुड की दुनिया में एक नाम ऐसा है जो सबसे ऊपर आता है। इस नाम को हॉलीवुड औऱ पॉप स्टार की दुनिया का सबसे महंगा नाम माना जाता है। ये कोई और नहीं बल्कि बियॉन्से हैं। जी हां, हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस, सिंगर औऱ पॉप स्टार बियॉन्से का हर कोई दीवाना है। बियॉन्से का […]


हॉलीवुड की दुनिया में एक नाम ऐसा है जो सबसे ऊपर आता है। इस नाम को हॉलीवुड औऱ पॉप स्टार की दुनिया का सबसे महंगा नाम माना जाता है। ये कोई और नहीं बल्कि बियॉन्से हैं। जी हां, हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस, सिंगर औऱ पॉप स्टार बियॉन्से का हर कोई दीवाना है। बियॉन्से का स्टाइल, उनका फैशन हर किसी को आकर्षित करता है। बियॉन्से को लोग बी-क्वीन के नाम से भी जानते है। बीते दिनों देश की सबसे मंहगी शादी रही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के प्री-वेडिंग फंक्शन में बियॉन्से ने भी चार चांद लगाए थे। 

class='embedly-card'>" style="height: 646px;"> class="embedly-card">



बियॉन्से उदयपुर में आई थी। जहां ईशा की प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए थे। यहां पर संगीत सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की थी। खास बियॉन्से को परफोर्मेंस के लिए अंबानी फैमिली ने इंडिया बुलाया था. हाल ही में बियॉन्से ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो का अलबम शेयर किया है। 

class='embedly-card'>" style="height: 620px;"> class="embedly-card">



खास बात ये है कि इस अलबम के बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वो पंजाबी सॉन्ग मुंडिया तो बच के है। ये गाना आपने टाइगर श्रॉफ औऱ दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 में भी सुना होगा। इस गाने को बागी 2 में रीक्रिएट किया गया था। अब यही गाना  बियॉन्से ने भी यूज किया है। ईशा अंबानी की शादी के दौरान की तस्वीरें औऱ वीडियोज को बियॉन्से ने शेयर किया है। 

class='embedly-card'>" style="height: 620px;"> class="embedly-card">



ऐसे में उन्होंने अपने इंडियन फैंस को ये तोहफा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बियॉन्से ने ईशा अंबानी की शादी में परफोर्म करने के लिए अच्छी खासी रकम चार्ज की थी। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने शादी में परफोर्मेंस के लिए पूरे 30 करोड़ रुपए लिए थे। हालांकि कई लोगों का ये कहना है वो 15 करोड़ रुपए में परफोर्मेंस देने आई थी। अब जो भी हो बियॉन्से ने ईशा अंबानी की शादी को यादगार जरूर बनाया।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.