---विज्ञापन---

दुनियाभर में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने की इतनी कमाई, अवतार का रिकॉर्ड तोड़ने के बिल्कुल करीब

बीते दिनों ही एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है, जिसे हर किसी ने पसंद किया था। फिल्म का इंतजार इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा था। इस फिल्म के लिए हर किसी की बेकरारी साफ नजर आई। ये फिल्म है एंवेजर्स एंडगेम। 26 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई ये हॉलीवुड […]

बीते दिनों ही एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है, जिसे हर किसी ने पसंद किया था। फिल्म का इंतजार इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा था। इस फिल्म के लिए हर किसी की बेकरारी साफ नजर आई। ये फिल्म है एंवेजर्स एंडगेम। 26 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई ये हॉलीवुड फिल्म दुनियाभर में जमकर कमाई कर चुकी है। यहां तक कि फिल्म अबतक बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही अब एक अलग ही कारनामा कर दिखाया है। 

दरअसल फिल्म जल्द ही अवतार का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। अवतार, जो कि साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में जमकर कमाई की थी। अब अवतार का ही रिकॉर्ड तोड़ने के एंवेजर्स एंडगेम बहुत करीब है। फिल्म ने अभी तक 2.734 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म अवतार का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे है। रिपोर्ट के मुताबिक एंवेजर्स एंडगेम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से उतरने वाली है। क्योंकि फिल्म लगभग 2 महीनों से बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। ऐवेंजर्स एंडगेम ने अमेरिका में 825.82 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

 वहीं फिल्म के ग्लोबर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 2.787 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि अवतार का कलेक्शन तोड़ने के लिए फिल्म को थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ेगी। फिल्म को अवतार का रिकॉर्ड तोड़ना है तो फिल्म को अभी भी 32 मिलियन से ज्यादा की कमाई करनी होगी। हालांकि ये हो भी सकता है अगर फिल्म और थोड़ा अच्छा प्रदर्शन करती रही तो। वहीं फिल्म ने इंडिया में भी अच्छा कारोबार किया है। ये फिल्म इंडिया में अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म को इंडिया में 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज किय़ा गया था। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.10 करोड़ की कमाई की थी।  

First published on: Jun 17, 2019 01:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.