Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

दिल्ली घूम रही हैं एंवेजर्स की ये एक्ट्रेस, फैंस भी नहीं पहचान पाए, देखिए तस्वीरें

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म एंवेजर्स एंडगेम बन चुकी है, अब इसमें कोई दो राय नहीं है। फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की है। फिल्म ने बीते दिनों ही अवतार का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। इस फिल्म में मार्वल स्टूडियोज का हर हीरो नजर आया। वहीं इन दिनों एंवेजर्स ही एक्ट्रेस इंडिया में […]

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म एंवेजर्स एंडगेम बन चुकी है, अब इसमें कोई दो राय नहीं है। फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की है। फिल्म ने बीते दिनों ही अवतार का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। इस फिल्म में मार्वल स्टूडियोज का हर हीरो नजर आया। वहीं इन दिनों एंवेजर्स ही एक्ट्रेस इंडिया में घूम रही हैं। हाल ही में एंवेजर्स की एक्ट्रेस इवैंजलीन लिली इंडिया में स्पॉट किया गया है। एंवेजर्स में द वास्प बनने वाली लिली इस वक्त दिल्ली का सैर सपाटा कर रही हैं। बीते दिनों ही वो इंडिया आ गई हैं। इंडिया आकर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दिल्ली आकर उन्होंने खूब मस्ती की है औऱ खूब घूमी हैं। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें साफ नजर आ रही है कि वो इस वक्त कितना अच्छा टाइम स्पेंड कर रही हैं। लिली ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इवैंजलीन बिना किसी फैनफेयर और भीड़ भाड़ के दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें घूमती हुई नजर आईं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अग्रसेन की बावरी में नजर आ रही हैं। दिल्ली की प्राचीन जगहों पर वो घूम रही हैं। वहीं एक औऱ तस्वीर उन्होंने शेयर की है। इस तस्वीर में वो हुंमायूं टॉम्ब में नजर आ रही हैं।

 उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ वहां की ग्रीनरी की तस्वीर भी शेयर की है। इसके अलावा भी वो दिल्ली की बाकी जगहों पर घूमी हैं। खास बात ये है कि वो दिल्ली में घूम रही हैं लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाया है। 

फैंस उन्हें दिल्ली में देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। कई लोग कमेंट कर के कह रहे हैं कि उन्हें यकीन नहीं है कि लिली इंडिया में है। साथ ही कुछ ने कहा कि, वो पहचान ही नहीं पाए कि लिली इंडिया आ चुकी हैं। फिलहाल तो लिली इंडिया घूम रही हैं। हालांकि ये जानकारी नहीं है कि वो कबतक इंडिया में रहने वाली हैं।

First published on: Jul 31, 2019 12:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.