TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ariana Grande Pregnancy: एरियाना ग्रैंडे बनने वाली हैं मां? क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई-जानिए

मुंबई। अमेरिका की मोस्ट पॉपुलर पॉप आर्टिस्ट और सिंगर एरियाना ग्रैंडे (Ariana Grande) इन दिनो काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। लेकिन इस बार उनकी सुर्खियां बटोरने की वजह कोई गाना या वीडियो नहीं है, बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं के चलते वह लाइमलाइट में आईं हुई हैं। इसी बीच अब फैंस इस बात को जानने […]

मुंबई। अमेरिका की मोस्ट पॉपुलर पॉप आर्टिस्ट और सिंगर एरियाना ग्रैंडे (Ariana Grande) इन दिनो काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। लेकिन इस बार उनकी सुर्खियां बटोरने की वजह कोई गाना या वीडियो नहीं है, बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं के चलते वह लाइमलाइट में आईं हुई हैं। इसी बीच अब फैंस इस बात को जानने के लिए काफी बेताब हो रहें है कि क्या एरियाना को लेकर जो ये खबर सामने आ रही है, वो सच है? ज्ञात हो, इससे पहले भी एरियाना अपने फैंस को चौंका चुकी हैं, एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से जब शादी (Ariana Grande Secret Wedding) कर ली थी, तब भी फैंस इस खबर के सामने आने के बाद काफी हैरान थे, हालांकि बाद में फैंस ने एरियाना की शादी की खुशियां भी मनाईं थी।




लेकिन इसी बीच जबसे एरियाना की प्रेग्नेंसी को लेकर बाजार गर्म हुआ है, तबसे ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए है। जनवरी 2022 की शुरुआत से ही इस अफवाह को बढ़ावा मिलने लगा था कि 28 साल की एरियाना प्रेग्नेंट (Ariana Grande Pregnancy News)  हैं और वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

data-card-branding='0' class='embedly-card'>" style="height: 71px;"> data-card-branding="0" class="embedly-card">


इन सभी रूमर्स की शुरुआत एरियाना की एक तस्वीर से हुई थी, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। लेकिन उनके इस बेबी बंप की तस्वीर क्या वाकई में सच थी? इस बात का भी खुलासा अब हो गया है। खबरें आ रही हैं कि एरियाना की वायरल तस्वीरें फोटोएडिट के जरिए क्रिएट की गई थी। यानि कि एरियाना की जो तस्वीरें वायरल हुई थी वह असली नहीं हैं।




साल 2018 में सिंगर ने कहा था कि- ‘लोग सच में मुझे प्रेग्नेंट देखना चाहते हैं।’ एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एरियाना प्रेग्नेंट नहीं हैं ये सिर्फ मात्र अफवाह हैं। एरियाना अपने फिगर के चलते दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके फैंस उनकी खूबसूरती के लिए एक्ट्रेस को खूब सराहते हैं और आए दिन उनकी खूब तारीफे भी सुनने को मिलती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, डालटॉन गोम्स (Dalton Gomez) एरियाना के पति हैं, जो कि पेशे से रियल इस्टेट के बिजनेस में इंवॉल्व हैं। उन्होंने साल 2021 के मई महीने में एरियाना के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि बताया जाता है कि साल 2020 के जनवरी में गोम्स ने एरियाना को प्रोपोज किया था। उसके बाद दोनों साल भर तक रिलेशनशिप में रहे और फिर 2021 में शादी कर ली। इस बात को भी काफी दिनों तक इस कपल ने दुनिया से छुपा कर रखा था, लेकिन फिर जब ये बात सबके सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.