मुंबई। अमेरिकन एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस (Jennifer Lawrence ) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जेनिफर लॉरेंस और उनके पति कुक मोरानी (Cooke Maroney) के बेटी हुई है या बेटा, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन नए-नए माता पिता बने जेनिफर और कुक के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल इस कपल ने पिछले साल सितंबर 2021 में बताया था कि वो अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने लॉस एंजिल्स काउंटी में अपने बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन ये साफ नहीं हुआ है कि वो कब और किस डेट को मां बनी हैं। फिलहाल उनके चाहने वालों ने उनको बधाई दी है और ये बधाईयां अब भी जारी हैं।
फैंस को बता दें कि एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप की फोटो शेयर की थी और वो रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं। जब वो पोज दे रही थीं तो आसपास के सभी लोगों की निगाहें उन पर गढ़ी हुई थी। इतना ही नही बॅालीवुड के कुछ सितारों ने भी उनकी सुंदरता की तारीफ की थी और उनके लुक को बहोत ही प्यारा बताया था। बता दें कि जेनिफर लॉरेंस और कुक मोरानी के रिलेशनशिप की अफवाह साल 2018 में सामने आई थी। इसके बाद फरवरी 2019 में दोनों ने सगाई की थी। अक्तूबर 2019 में जेनिफर लॉरेंस और कुक मोरानी ने शादी कर ली। देखा जाए तो ये पल उनके जीवन के बेहद सुनहरे पल हैं, और किसी पेरेंट्स के लिए ये मूमेंट बहोत खास होते हैं। जब एक छोटी सी जान का एहसास उन पेरेंट्स की बाहों को होता है, जिसे पाकर वो काफी खुश होते हां।