TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Height And Weight Chart: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन! देखें पूरा चार्ट

Height And Weight Chart: जिस तरह हेल्दी रहने के लिए सही डाइट पता होना जरूरी है, ठीक उसी तरह आपको अपना सही वजन भी पता होना चाहिए। वजन ज्यादा और कम होने की वजह से आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए हर किसी को उम्र के हिसाब से अपना सही वजन रखना चाहिए,क्योंकि […]

Height And Weight Chart
Height And Weight Chart: जिस तरह हेल्दी रहने के लिए सही डाइट पता होना जरूरी है, ठीक उसी तरह आपको अपना सही वजन भी पता होना चाहिए। वजन ज्यादा और कम होने की वजह से आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए हर किसी को उम्र के हिसाब से अपना सही वजन रखना चाहिए,क्योंकि सही वजन आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखता है।

देखें पूरा Height And Weight Chart

न्यूबोर्न बेबी

न्यूबोर्न बेबी की उम्र के हिसाब से लड़के का वजन न्यूबोर्न बेबी की उम्र के हिसाब से लड़के का वजन 3.3kg और लड़की का 3.2kg होना चाहिए।

3-5 और 6-8 महीने के बच्चे

3 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6kg और लड़कियों का 5.4kg वजन होना चाहिए। अगर आपका बच्चा 6 से 8 महीने का है तो इस हिसाब से लड़कों का वजन 7.8kg और लड़कियों का 7.2kg होना चाहिए।

9-11 महीने और 2 साल के बच्चे

9-11 साल की उम्र में लड़कों का वजन 9.2kg और लड़कियों का वजन 8.6kg होना चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2kg और लड़की का 9.5kg होना चाहिए। 2 साल की उम्र के हिसाब से लड़कों का वजन 12.3kg और लड़कियों का 11.8kg होना चाहिए।

3 से 5 साल के बच्चे

तीन से चार साल के उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14kg से 16kg तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7kg और लड़कियों का 17.7kg होना चाहिए।

6 से 8 साल की उम्र के बच्चे

6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7kg और लड़कियों का 19.5kg होता है। इसके अलावा 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22kg से 25kg और लड़कियों का 25kg से 24kg होना चाहिए। ये भी पढ़ें: सावधान! मूली खाना पड़ सकता है महंगा, जान लें इसके साइडइफेक्ट

9 से 11 साल के लड़के-लड़कियां

नौ साल में लड़कों का वजन 28.1kg और लड़कियों 28.5kg होना चाहिए। 10-11 साल की उम्र में लड़कों का सही 31.4kg से 32.2kg और लड़कियों का 32.5kg से 33.7kg होता है।

12-14 साल के लड़के-लड़कियां

12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37kg और लड़कियों का वजन 38.7kg होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9kg और लड़कियों का 44kg होना चाहिए। वही 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47kg और लड़कियों का 48kg तक होना जरूरी है।

15 से 18 साल की उम्र में सही वजन

15-16 की उम्र में लड़कों का वजन 58kg और लड़कियों का वजन 53kg तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7kg और लड़कियों 54kg तक होना चाहिए । इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़के का 65kg और लड़की का 54 kg तक होना चाहिए।

19-39 साल की उम्र में सही वजन

19 से 29 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 83.4kg और महिलाओं का 73.4kg तक होना चाहिए। वहीं 30 से 39 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 90.3kg और महिलाओं का वजन 76.7kg होना जरूरी है।

40 से 60 साल की उम्र में लोगों का वजन

40 से 49 साल की उम्र में हर पुरुष का वजन कम से कम 90.9kg और महिलाओं का 76.2kg तक होना जरूरी है। इसके अलावा 50 से 60 साल की उम्र में पुरुषों का सही वजन 91.3kg और महिलाओं का 77kg होना चाहिए।

वजन कैसे घटाएं (How to lose weight)

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो इन चीजों का सेवन करने से आपका वजन कम हो सकता है। अपनी डाइट में अंजीर शामिल करे। अंजीर को आप पका हुआ और कच्चा भी खा सकते है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पिएं। इस को आपको रोज नियमित रुप से करना पड़ेगा। सबसे जरूरी बात ये है कि वजन घटाने के लिए आपको अपने खाने पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी। आपको उन फूड्स का सेवन करने से बचना है जिससे वजन बढ़ सकता है। वजन घटाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू करे।

वजन कैसे बढ़ाएं (How to gain weight)

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में दूध, मक्खन और घी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही ये वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं। अपनी डाइट में दाल,फिश ,चिकन ,मटन और अंडा शामिल करे इन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। रोजाना तीन-चार केले खाने से आपके शरीर में जल्दी फर्क दिखने लग जाएगा। आलू कार्बोहाइड्रेट का खजाना हैइसे खाकर जल्द ही वजन बढ़ाया जा सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध,दही और पनीर में फैटी एसिड्स मौजूद और कैलोरी पाए जाते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते है। Disclaimer: यहां दी गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है और किसी भी तरह से मेडिकल सलाह के विकल्प रूप में नहीं है। E24 पर दी गई इंफॉर्मेशन की पुष्टि एवं अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.