Bad Cholesterol Problem: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि सभी चीजों का उचित बैलेंस बना रहे। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) का लेवल बना रहे। लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) है जो न चाहते हुए भी धमनियों में आकर जम जाता है और कई सारी दिक्कतों को जन्म देता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल एक वसानुमा पदार्थ होता है हमारी नसों में जम जाता है जिससे ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता। अगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो कई सारी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हाई बीपी का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नस-नस में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने में मददगार हैं।
अनानास Bad Cholesterol Problem
अनानास एक ऐसा फल है जो खाने में बहुत अच्छा लगता है। इसे खाने से आप अपने बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। अनानास में विटामिन और खनिज समेत कई पोषक तत्वों पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। साथ ही इसमें ब्रोमेलिन पाया होता है जो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है और अगर जम गया है तो उसे बाहर निकालने का काम बखूबी करता है, साथ ही ब्लड फ्लो बेहतर करने में मददगार होता है।
केला
केला हर सीजन में मिलने वाला फल होता है जो खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसमें पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। केले में सॉल्युबल फाइबर भी पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार होता है। जो लोग नियमित रूप से केले का सेवन करते हैं उन्हें बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना न के बराबर करना होता है।
अंगूर Bad Cholesterol Problem
गोल-गोल और मीठे अंगूर खाने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। बच्चे हों या बड़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इसके सेवन से आप कई सारी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अंगूर आपकी मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।