---विज्ञापन---

Women’s Health Problems: महिलाओं को आये यूरिन से बदबू तो न लें हल्के में, ये इशारा है इन दो बीमारियों का

Women’s Health Problems: घर की सारी जिम्मेदारी महिलाएं (Women) के ऊपर होती है। महिला चाहे कामकाजी हो या फिर हाउसवाइफ घर के प्रति उनकी जिम्मेदारियां बहुत जयदा मायने रखती हैं। ऐसी में वो अपना ख्याल नहीं रख पाती और इस वजह से उन्हें कई प्रकार की दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इन शारीरिक समस्याओं […]

Women's Health Problems: महिलाओं को आये यूरिन से बदबू तो न लें हल्के में, ये इशारा है इन दो बीमारियों का
Women's Health Problems: महिलाओं को आये यूरिन से बदबू तो न लें हल्के में, ये इशारा है इन दो बीमारियों का

Women’s Health Problems: घर की सारी जिम्मेदारी महिलाएं (Women) के ऊपर होती है। महिला चाहे कामकाजी हो या फिर हाउसवाइफ घर के प्रति उनकी जिम्मेदारियां बहुत जयदा मायने रखती हैं। ऐसी में वो अपना ख्याल नहीं रख पाती और इस वजह से उन्हें कई प्रकार की दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इन शारीरिक समस्याओं (Physical problems) में से एक समस्या है यूरिन से बदबू आना।

दरअसल यूरिन में से बदबू आना कोई आम बात नहीं है। इसके पीछे कोई न कोई बीमारी एक वजह होती है। लेकिन बच्चों और घर की जिम्मेदारी में बिजी महिलाएं इस बात को नजरअंदाज आकर देती हैं और उन्हें आगे चलकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं की पेशाब में से बदबू आने के पीछे क्या कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Baby Food: कॉन्स्टिपेशन से परेशान है आपका बच्चा, तो बनाएं झट से एप्पल पंच, मिलेगा जल्द आराम

यूरिनरी इन्फेक्शन

कई बार महिलाओं को पेशाब करते समय जलन और बदबू की समस्या होती है। जिसे महिलाएं हल्के में ले लेती है, लेकिन ये समस्या कोई आम समस्या नहीं है। दरअसल जब महिलाओं को यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या होता है तो इसके कारण भी महिलाओं के पेशाब में अमीनों एसिड जैसी बदबू आ सकती है। बता दें कि बदबू के साथ-साथ महिलाओं को पेशाब में जलन और दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यूटीआई होने पर महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बता दें की ये समस्या आपकी किडनी को भी प्रभावित कर सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन

कई बार महिलाओं को पेशाब करते टाइम बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में ये कोई आम समस्या नहीं है, बल्कि ये एक बड़ी समस्या का इशारा है। दरअसल जब महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन होता है तब भी उनकी योनि या यूरिन से बदबू आने की समस्या हो सकती है। बता दें कि हमारी त्वचा पर कैंडिडा नामक एक फंगस लगा होता है जो महिलाओं की योनि में भी मजबूत होता है। बता दें कि, जब इस फंगस की मात्रा बढ़ने लगती है तो इसके कारण महिलाओं को यह इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को पेशाब से बदबू आने के साथ-साथ सूजन और व्हाइट डिस्चार्ज जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जब भी महिलाओं को ऐसी कोई समस्या हो तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Chewing Nails Habit : आप भी अपने नाखूनों को चबाते हैं, तो हो जाएं सावधान हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए  –हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Feb 09, 2023 11:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.