TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Women Health Care: डिलीवरी के बाद रखें अपनी सेहत का ख्याल, फॉलो करें ये डाइट चार्ट

Women Health Care: मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद अनुभव होता है। मगर इस दौरान कई प्रकार की दिक्कतें होती हैं जो बहुत ही कष्टकारी होती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान तो सभी महिलाएं अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखती हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद अक्सर कई महिलाएं अपनी डाइट लापरवाह हो जाती हैं। […]

Women Health Care: मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद अनुभव होता है। मगर इस दौरान कई प्रकार की दिक्कतें होती हैं जो बहुत ही कष्टकारी होती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान तो सभी महिलाएं अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखती हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद अक्सर कई महिलाएं अपनी डाइट लापरवाह हो जाती हैं। वो ये नहीं समझती कि, डिलीवरी के बाद तो और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हो जाती है। दरअसल जितना महत्व प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी डाइट का होता है, उतना ही महत्व डिलीवरी भी होता है। जो महिलाएं अपने खानपान का ध्यान नहीं रखते उनके शरीर में कई बार कमजोरी भी आ जाती है। जब बच्चे का जन्म होता है तो उसके कुछ महीने तक नवजात शिशु अपने आहार के लिए स्तनपान पर ही निर्भर रहता है। ऐसे में अगर मां अच्छा आहार नहीं लेगी तो बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। साथ ही मां की सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। आज के आर्टिकल में हम आपको डिलीवरी के बाद मां की हेल्दी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

डिलीवरी के बाद का डाइट प्लान

इन चीजों से करें दिन की शुरुआत

डिलीवरी के बाद आप दिन की शुरुआत सौंफ-अजवाइन के पानी और बादाम व अखरोट से करें। इसके लिए रात को एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच अजवाइन भिगो दें। सुबह इन्हें उबाल लें और फिर छानकर थोड़ा ठंडा होने पर पी लें। इसके अलावा सुबह खाली पेट 7-8 बादाम और 3-4 टुकड़े अखरोट खाएं।

ऐसा नाश्ता करें

आप नाश्ते में ओट्स, पनीर, दलिया आदि का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप दो पनीर के पराठे एक कटोरी दही के साथ खाएं। अगर मीठा पसंद है तो आप आटे का हलवा भी खा सकती हैं।

मिड मील

मिड मील में नारियल पानी, जूस, सूप और फल खा सकती हैं।

लंच में खाएं ये

बात लंच की करें तो आप उसमें  2 बेसन की रोटी, एक कटोरी मिक्स दाल/राजमा, सलाद और हरी सब्जी खाएं।

इवनिंग स्नैक्स

इवनिंग स्नैक्स में आप एक गिलास दूध के साथ पंजीरी के लड्डू खा सकती हैं। या ड्राई फ्रूट भी खा सकती है।

ऐसा हो डिनर

डिनर में वेजिटेबल खिचड़ी खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप उसमें खूब सारी सब्जियां, ओट्स और केनुआ डालकर बनाएं। ये बहुत ही हेल्दी होती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

1. खूब सारा पानी पिएं, ताकि आपकी बॉडी हाइड्रेट रह सके। 2. सलाद का अच्छे से सेवन करें, इससे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। 3. वेट लॉस के चक्कर में न पड़ें, वरना शरीर में कमजोरी आ सकती है। 4. घर का बना खाना ज्यादा खाएं। और बाहर का खाना खाने से परहेज करें। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.