Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Health Problem:सावधान! चेहरे पर दिख रहे ये लक्षण दे रहे हैं फैटी लिवर का संकेत, जानें विस्तार से

Health Problem: इन दिनों फैटी लिवर की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। हर तीसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। फैटी लिवर की वजह से कई प्रकार की दिक्कत होने लगती है। फैटी लिवर की समस्या वो समस्या है जिसका हर किसी को जल्दी से पता नहीं चल पाता। अगर आप भी […]

Health Problem, Health Tips, Home Remedies, Skin Care, fatty liver Problem

Health Problem: इन दिनों फैटी लिवर की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। हर तीसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। फैटी लिवर की वजह से कई प्रकार की दिक्कत होने लगती है। फैटी लिवर की समस्या वो समस्या है जिसका हर किसी को जल्दी से पता नहीं चल पाता।

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो हम आपकी इस परेशानी को हल कर सकते हैं। कई बार तो ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इंसान को अस्पताल तक पहुंचा देती है। फैटी लिवर होने पर उसके लक्षण पहले से ही दिखने लगते हैं, अगर आपको भी ये लक्षण दिख रहे हैं तो नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जानते हैं फैटी लिवर होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स हो रहे हैं पिंपल्स

अक्सर लोगों के चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं जो देखने में बहुत बुरे लगते हैं। लोग इन पिंपल्स की समस्या को अनदेखा कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर पिंपल्स होना कोई आम बात नहीं है। दरअसल चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने, फैटी लिवर के लक्षणों में से एक हो सकते हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से राय लें।

चेहरे पर दिखने लगी है रेड लाइंस

आपने देखा होगा कि कई लोगों के चेहरे पर चेहरे रेड लाइन दिखनी शुरू हो जाती हैं। लोग इसे स्किन की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हम आपको बता दें कि ये रेड लाइन कोई आम बात नहीं है बल्कि फैटी लिवर का एक इशारा है। जिसका वक्त रहते इलाज न हो तो ये समस्या खतरनाक भी साबित हो सकती है।

चेहरे का रंग पीला पड़ना

अगर आपके चेहरे का रंग पीला पड़ने लगता है तो यह भी लिवर में खराबी का एक संकेत हो सकते हैं। हालांकि चेहरे पर पीलापन या आंखों में पीलापन पीलिया की समस्या के दौरान होते हैं। ऐसे में व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत लिवर की जांच करवा लें।

आंखों के नीचे सूजन आना

अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन आ रही है तो आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और वक्त रहते डॉक्टर से चेकअप करवा लें। दरअसल आंख के नीचे सूजन आना लिवर प्रॉब्लम का एक इशारा है। हालांकि आंखों के नीचे सूजन अत्यधिक स्क्रीन के इस्तेमाल या मोबाइल के इस्तेमाल से भी हो सकती है। लेकिन लंबे समय तक हो रही है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 10, 2023 05:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.