TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pregnant Woman Care: गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें

Pregnant Woman Care: महिला जब गर्भवती (Pregnant Woman) होती है तो वो पल उसके लिए बड़ा अहम होता है। लेकिन इस दौरान हार्मोनल चेंज (Hormonal Change) की वजह से शरीर में कई सारे परिवर्तन भी होते हैं। वैसे तो हर महिला इस पल को बड़ा इंजॉय करती है लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही के […]

Pregnant Woman Care
Pregnant Woman Care: महिला जब गर्भवती (Pregnant Woman) होती है तो वो पल उसके लिए बड़ा अहम होता है। लेकिन इस दौरान हार्मोनल चेंज (Hormonal Change) की वजह से शरीर में कई सारे परिवर्तन भी होते हैं। वैसे तो हर महिला इस पल को बड़ा इंजॉय करती है लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही के चलते बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो अपना बहुत ख्याल रखें। इसके लिए उन्हें अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए और साथ में हल्की एक्सरसाइज भी करें। आइये आज हम आपको बताते हैं की गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। यह भी पढ़ें: Women’s Health Tips: महिलाओं के लिए ‘रामबाण’ ये तीन जूस, हमेशा रहेंगी फिट

शकरकंद का करें सेवन

सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसी में अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें की इसमें कार्बोहाइड्रेट और विटामिन-ए पाया जाता है जो स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह भी पढ़ें: Health Tips for Pregnant Women: प्रेग्नेंसी में इन चीजों का रखें खास ख्याल, मां-बच्चा दोनों रहेंगे तंदुरुस्त

दही का करें सेवन

दही में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो दही का सेवा सभी के लिए अच्छा होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी लाभकारी होता है। दरअसल दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो बच्चे के शारीरिक विकास के लिए जरूरी होता है। सही से होता है| इसके अलावा, दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, पेट का ख्याल रखते हैं। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को गैस की समस्या बहुत रहती है। तो दही खाने से उनकी ये समस्या कम हो जाती है। यह भी पढ़ें: Healthy Diet Snacks for Children: भरपूर पोषण के लिए बच्चों की डाइट में शामिल करें ये पांच चीजें

फैटी फिश का करें सेवन

गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए इस दौरान उन्हें फैटी फिश का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बता दें कि, इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व बच्चों के मस्तिष्क और आंखों के विकास क लिए फायदेमंद होता है| इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए महिलाओं को हफ्ते में दो बार फैटी फिश को जरूर खाना चाहिए। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है। यहाँ पढ़िए  -हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.