TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pregnancy Nose: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की बढ़ती है नाक ? खुद डॉक्टरों से जानिए इसका जवाब

Pregnancy Nose: हर महिला के लिए मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है। हालांकि ये सफर बहुत ही कठिन होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत सारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में महिला के शरीर पर अलग-अलग परिवर्तन देखने को मिलते है। पेट का बढ़ना, स्तनों का भारी होना, पांव […]

Pregnancy Nose: हर महिला के लिए मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है। हालांकि ये सफर बहुत ही कठिन होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत सारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में महिला के शरीर पर अलग-अलग परिवर्तन देखने को मिलते है। पेट का बढ़ना, स्तनों का भारी होना, पांव में सूजन ऐसी कई समस्याएं होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान नाक भी प्रभावित हो सकती है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो ऐसा दावा करती हैं।

प्रेगनेंसी में क्यों बढ़ती है नाक?

प्रेगनेंसी में नाक बढ़ना कोई मेडिकल टर्म नहीं है। ऐसे में डॉक्टर्स का मानना है कि ऐसा कुछ मामलों में होता है। इसका रिलेशन शारीरिक बदलाव से होता है, जो प्रेगनेंसी फेस के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर आपकी नाक के ठीक नीचे आपकी श्लेष्मा झिल्ली में रक्त के प्रभाव को बढ़ा सकता है। रक्त पूर्ति में वृद्धि के कारण आपकी नाक की मांसपेशियां और झिल्लियां फैल जाती है। जिससे आपकी नाक का साइज बढ़ जाता है।

प्रेग्नेंसी नोज़ चिंता का विषय है?

डॉक्टर्स का ऐसा भी कहना है कि सभी गर्भवती महिलाओं की नाक बड़ी नहीं होती है। ऐसी कुछ ही महिलाएं होती है जिनके साथ ये समस्या है। कुछ महिलाओं में ये भी नोटिस किया जा सकता है कि उनकी नाक का रंग बदलकर लाल हो गया है। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। ये सब केवल बदलते हार्मोन के स्तर की वजह से होता है। गर्भावस्था के बाद ही आपकी नाक अपने सामान्य आकार में वापस आ जाती हैं।

प्रेग्नेंसी में होने वाले बदलाव

कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे अपनी ब्रेस्ट में भारीपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है। जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती है तो उन्हें मॉर्निंग सिकनेस भी होती है जो सबसे कॉमन लक्षणों में से एक है। महिलाओं में कब्ज की प्रॉब्लम भी प्रेग्नेंसी के समय देखने को मिलती है। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.