-विज्ञापन-

Alert! क्या आप भी चाय पीने के तुरंत बाद पी रहे हैं पानी ? इन गंभीर बिमारियां से पड़ सकता है पाला

Drinking Water After Tea: कुछ लोगों की आदत होती है कि वो चाय पीने के तुरंत बाद पानी लेते हैं। क्या आप जानते हैं ये आदत कितनी खरतनाक होती है

Drinking Water After Tea: भारत में चाय सभी को काफी पसंद होती है। लोग सुबह, शाम चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वो चाय पीने के तुरंत बाद पानी लेते हैं। क्या आप जानते हैं ये आदत कितनी खरतनाक होती है।

वैसे तो ये बात आपने कई बार सुनी होगी कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि ये बात लोग ऐसे ही बोलते थे तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। चाय पीने के बाद ठंडा पानी पीना आपके शरीर को काफी नुकसान पंहुचा सकता है। चलिए जानते हैं कि गर्म चाय के बाद ठंडा पानी पीने से आपकी सेहत के साथ क्या क्या हो सकता है।

दातों की इनेमल परत को नुकसान

क्या आपको पता है कि, गर्म के तुंरत बाद ठंडा पीने से दातों की इनेमल परत को काफी नुकसान पहुंचता है। ये वही परत है जो बाहरी चीजों से दांत की नसों और रूट्स की रक्षा करती है। ऐसा करने से ये इनेमल धीरे-धीरे कमजोर होकर डैमेज हो जाती है और इसके बाद ठंडा हो या गर्म सब कुछ दांतो को लगने लगता है।

लूज मोशन होने का खतरा

आप अगर चाय पीने के बाद पानी पी रहे हैं तो इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ेगा और आपका पाचन तंत्र खराब हो जाएगा। इससे आपको लूज मोशन हो सकते हैं। साथ ही गैस, एसिडिटी और मरोड़ भी हो सकती है।

सर्दी गर्मी का पड़ सकता है अटैक

गर्म चाय के बाद ठंडा पानी पेट में जाते ही आपके शरीर में पित्त असंतुलित हो जाएगा जिससे आपको सर्दी गर्मी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको सर्दी जुकाम का खतरा हो सकता है। ऐसा कई बार करने से छींके आने लगती है और गला बुरी तरह जकड़ जाता है और गले में खराश भी पैदा हो जाती है।

कब पी सकते हैं पानी ?

अगर आपको भी चाय पीने के तुरंत बाद प्यास लग जाती है तो आप चाय पीने के 20 से 25 मिनट बाद पानी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को चाय की गर्मी को एडजस्ट करने का मौका मिल जाएगा और फिर पानी पिया जाए तो शरीर उसे स्वीकार कर लेता है। हां आप चाहें तो चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं, इसका फायदा होगा कि आपके शरीर का पीएच बैलेंस हो जाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

Latest

Don't miss

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों...

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब की बिक्री भारतीय बाजार में अब बंद कर दी है। कंपनी ने अपनी इस धांसू...

अब महंगे पेट्रोल की चिंता खत्म, सुजुकी ने तैयार की इथेनॉल से चलने वाली बाइक, जानें फुल डिटेल

Suzuki V-Strom SX: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी कुछ टू व्हीलरों को अपडेट किया है। जिसके बाद अब यह स्कूटर और बाइक 20 फीसदी...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट स्कीम फिलहाल 30 जून 2023 तक लागू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here