Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Home Remedies for Yogurt: मुंह में हो गए हैं छाले तो इस्तेमाल करें दही, जानें दही के चमत्कारी उपाय  

Home Remedies for Yogurt: दही (Yogurt) कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए कहा जाता है की दही के नियमित इस्तेमाल से आपके सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। दही विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स मानी जाती है, इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी होते हैं […]

Home Remedies for Yogurt
Home Remedies for Yogurt:

Home Remedies for Yogurt: दही (Yogurt) कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए कहा जाता है की दही के नियमित इस्तेमाल से आपके सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। दही विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स मानी जाती है, इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। दही के अंदर गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। आइये आज हम दही से मिलने वाले शारीरिक लाभों के बारे में जानते हैं।

मुंह के छालों में दे राहत

जिन लोगों को मुंह में होने वाले छालों ने परेशान कर दिया हो उनके लिए दही काफी कारगर होती है। दरअसल मुंह में होने वाले छाले पेट की गर्मी और पेट इन्फेक्शन के कारण होते हैं। ऐसे में दही का सेवन करें और छालों में भी दही लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से  छालों को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Health Care: पैरों के दर्द से हैं बेहाल, तो ये तीन घरेलू उपाय देंगे जल्द राहत

स्किन इन्फेक्शन को करे दूर

आजकल प्रदूषण के कारण और कई अन्य कारणों की वजह से स्किन इन्फेक्शन हो जाता है। इन्फेक्शन की वजह से खुजली और लालपन हो जाता है। जिन लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन लोगों को दही का इस्तेमाल करना चाहिए। आप दही को खाने के साथ-साथ स्किन पर भी लगा सकते हैं। दही को बेसन के साथ मिलाकर लगाने से काफी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें: Benefits Of Curd In Winter: सर्दियों में शौक से खाएं दही, नहीं होगा सर्दी-जुकाम

पैरों की जलन को करे दूर

पेट की गर्मी के कारण लोगों को पैरों की जलन की समस्या हो जाती है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है की आपको चलने में भी दिक्कत होती है। जिन्हें पैरों में जलन होती है उन लोगों को ठंडक के लिए दही का सेवन जरूर करना चाहिए। और पैरो की जलन को दूर करने के लिए दही को पैरों के तलवे में भी लगाना चाहिए। ये नुस्खा बड़े काम का है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 27, 2023 10:57 AM