Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Home Remedies For Weight Loss: सेब के सिरके से होगा वजन कंट्रोल, ऐसे करें इसका सेवन

Home Remedies For Weight Loss:  आजकल कई लोग मोटापे से परेशान हैं, देखा जाये तो हर 4 में से 1 व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। दरअसल तेजी से मोटापा बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब दिनचर्या और गलत खानपान है। आज के समय में अधिकतर लोग जंक फ़ूड का सेवन बहुत ज्यादा करते […]

Home Remedies For Weight Loss
Home Remedies For Weight Loss

Home Remedies For Weight Loss:  आजकल कई लोग मोटापे से परेशान हैं, देखा जाये तो हर 4 में से 1 व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। दरअसल तेजी से मोटापा बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब दिनचर्या और गलत खानपान है। आज के समय में अधिकतर लोग जंक फ़ूड का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जंक फूड का सेवन करने वालों का वेट तेजी से गेन होता है।

बढ़ता वजन अपने साथ कायम प्रकार कि बिमारियों को लेकर आता है। क्योंकि जब हम जंक फूड खाते है तो उसे पचाने के लिए वर्कआउट नहीं करते इसलिए कैलोरी बर्न नहीं होती और हम लोग गोल-मटोल हो जाते हैं। लेकिन कई बार मोटापा जेनेटिक भी होता है, मतलब जब घर में सभी मोठे हों तो हो सकता है की आप भी इसके शिकार हों। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो झट से आपको स्लिम बनाने में बहुत मददगार होने वाला है।

अभी पढ़ें –Weight Gain Foods: वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

सेब का सिरका करे मोटापा दूर  

दरअसल सेब में कई गुणकारी पोषक तत्व जैसे आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम सोडियम, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीज और कॉपर पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि आयरन से एनीमिया का खतरा कम होता है और पोटेशियम से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही इसके अन्य तत्व हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं।  इसके अलावा, सेब का सिरका भी सेहत के लिए वरदान साबित होता है। अगर आप नियमित रूप से सेब के सिरके का सेवन करते हैं तो इससे मोटापा, और डायबिटीज भी कम होती है। इसके अलावा सेब का सिरका इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे की सेब का सिरका हमारे लिए कितना लाभदायक है।

कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

अगर आप बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं तो सेब का सिरका आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। बता दें कि, सेब का सिरका बहुत जल्दी एक्स्ट्रा फाइट को कम कर आपको स्लिम और फिट बनाता है। इसके लिए आपको रात में खाना खाने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी लेना है और उसमेंह एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाना है। अब आप इसे घूंट-घूंट कर पी लीजिये। यकीन मानिये कि इससे आपका वजन कम होम जायेगा और आप एकदम फिट और स्लिम हो जायेंगे। तो आज से ही इसके सेवन को शुरू कर दें और मोटापे से निजात पाएं।

अभी पढ़ें –Height And Weight Chart: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन! देखें पूरा चार्ट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 09, 2023 12:24 PM