TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Home Remedies For Periods Pain: पीरियड्स के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो पिएं ये पानी, तुरंत मिलेगा आराम

Home Remedies For Periods Pain: हर महिला के लिए पीरियड्स के दिन बहुत ही पीड़ादायक होते हैं। इस दौरान कई प्रकार की समस्या होती है। जैसे पेट में दर्द, ऐंठन, उलटी आना, और चिड़चिड़ापन आदि। वैसे तो सभी प्रॉब्लम परेशान करती है। लेकिन पेट में दर्द और ऐंठन बहुत ही ज्यादा पीड़ादायक होते हैं। इससे […]

Home Remedies For Periods Pain: पीरियड्स के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो पिएं ये पानी, तुरंत मिलेगा आराम
Home Remedies For Periods Pain: हर महिला के लिए पीरियड्स के दिन बहुत ही पीड़ादायक होते हैं। इस दौरान कई प्रकार की समस्या होती है। जैसे पेट में दर्द, ऐंठन, उलटी आना, और चिड़चिड़ापन आदि। वैसे तो सभी प्रॉब्लम परेशान करती है। लेकिन पेट में दर्द और ऐंठन बहुत ही ज्यादा पीड़ादायक होते हैं। इससे निजात पाने के लिए महिलाएं दर्द निवारक दवाई खा लेती हैं। लेकिन जब इसका असर खत्म हो जाता है तो दर्द फिर से वापस आ जाता है। ऐसे में जीरा पानी बहुत ही लाभकारी होता है।

जीरे में मोजुद पोषक तत्व 

जीरे में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पीरियड्स के दर्द से राहत देते हैं। बता दें कि, जीरा पानी न सिर्फ पीरियड्स (Periods Pain) के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने में मददगार होता है, बल्कि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। साथ ही ये इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है और। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में बहुत फायदेमंद होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको पीरियड्स के दौरान जीरे के पानी के लाभ, उसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। और पढ़िए –

पीरियड्स के दौरान जीरा पानी से मिलते हैं कई लाभ

बता दें कि, जीरा का पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पीरियड्स के दौरान जीरा पानी का सेवन करने से दर्द और ऐंठन में लाभ मिलता है। साथ ये ये पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है। जीरे के इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। और पढ़िए –

कैसे बनाएं जीरा पानी

जीरा सभी के घर में पाया जाता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में इसका पानी (Home Remedies For Periods Pain) बहुत लाभकारी होता है। आप इसे बहुत आसानी से और जल्दी से बना सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में दो से तीन कप पानी लें। अब इस पानी में एक चम्मच पिसा हुआ जीरा मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद पानी में एक छोटा चम्मच पिसा हुआ गुड़ मिला लें। अब पानी को अच्छे से उबाल लें। जब तक कि गुड़ अच्छे से पिघल न जाए। जब पानी की मात्रा थोड़ी कम हो जाए तो गैस बंद कर दें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो उसे पी लें। आप इसे गुनगुना भी पी सकते हैं। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है। अभी पढ़ें - फिटनेस और हेल्‍थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.