TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Home Remedies for Periods: टाइम ओवर होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड्स, तो फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आना एक मासिक चक्र होता है। लेकिन कई बार टाइम ओवर हो जाने के बाद भी महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते तो ये चिंता की बात होती है। कई बार तो हाल ये होता है की दर्द और क्रैम्प लगातार होता है लेकिन बावजूद इसके पीरियड […]

Home Remedies for Periods: टाइम ओवर होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड्स, तो फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे
Home Remedies for Periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आना एक मासिक चक्र होता है। लेकिन कई बार टाइम ओवर हो जाने के बाद भी महिलाओं को पीरियड्स नहीं आते तो ये चिंता की बात होती है। कई बार तो हाल ये होता है की दर्द और क्रैम्प लगातार होता है लेकिन बावजूद इसके पीरियड हैं की आने का नाम ही नहीं लेते। ऐसे में महिलाएं डॉक्टर के पास जाकर दवा लेने की सोचती हैं, लेकिन आपको बता देन की कई बार जल्दी बाजी में दवा लेने से समस्या और भी बढ़ सकती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं, इनसे जरूर आराम मिलता है और पीरियड्स आ जाते हैं। बता दें कि जब ये परेशानी हर महीने होने लगे तो घरेलू नुस्खों को छोड़कर डॉक्टर से सम्पर्क करें। हो सकता है की अंदर ही अंदर कोई और समस्या हो रही हो जो आगे चलकर कोई बड़ी बीमारी की शक्ल ले ले। आइये जानते हैं कुछ खास घरेलू नुस्खे जो आपकी समस्या को कर सकते हैं दूर। और पढ़िए –Health Tips: खाली पेट खीरा खाने से मिलते हैं कई लाभ, जानें विस्तार से

जीरे का पानी पिएं

जीरा सभी की रसोई में आसानी से मिल जाता है। इससे खाने का टेस्ट बढ़ता है, साथ में ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जिन महिलाओं को टाइम से पीरियड्स नहीं आते उनके लिए जीरे का पानी बहुत काम का है। इसके लिए आप 2 गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा डालें। अब इसे अच्छे से उबाल लें जब तक की ये थोड़ा सा कम न हो जाए। अब इस पानी का दिन में 2 बार सेवन करें। आप इसे चाय की तरह भी पी सकते हैं।

अजवाइन का पानी

अजवाइन भी एक ऐसा मसाला है जो सभी की रसोई में मिल जाती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। जिन महिलाओं को टाइम से पीरियड्स नहीं आते वो अजवाइन का पीने पी सकती हैं। इससे जरूर लाभ मिलेगा। इसके लिए आप 2 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें। अब इसे अच्छे से उबाल लें। जब पानी का रंग हल्का पीला सा होने लगे तो गैस बंद करें। अब इसे दिन में तीन बार पिएं।

मेथी दाने का पानी

मेथी दाना खाने का टेस्ट बढ़ाने के साथ साथ हेल्थ का भी ख्याल रखता है। ये हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। जिन महिलाओं को टाइम से पीरियड्स नहीं आते तो वो लोग मेथी दाने का पीनी पिएं। इससे बहुत आराम मिलता है। हालांकि मेथी दाने के पानी का टेस्ट कड़वा जरूर होता है लेकिन इसके लाभ बड़े ही अचूक होते हैं। और पढ़िए –Disadvantages Of Tomatoes: टमाटर खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, हो सकती है किडनी स्टोन

गुड़ का पानी

गुड़ भी पीरियड्स के टाइम पर न आने की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है जो अंदर से शरीर को गर्माहट देता है। अगर आपको लगातार क्रैम्प आ रहे हैं और दर्द हो रहा है लेकिन पीरियड्स नहीं आ रहे तो आप गुड़ के पानी का सेवन आकर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में थोड़ा गुड़ डालकर उबाल लें और फिर इसका दिन में दो बार सेवन करें। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है। और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.