Healthy Diet For Eyes: आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, बनी रहेगी रोशनी

Healthy Diet For Eyes: हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रख सकें।

Healthy Diet For Eyes: आंखें सभी के लिए बहुत जरूरी हैं जिनसे हम इस खूबसूरत दुनिया को देखते हैं। जिस तरह हम अपने शरीर के अन्य अंगों का ख्याल रखने के लिए अपनी डाइट को फॉलो करते हैं। उसी तरह आंखों के लिए भी सही डाइट का होना बहुत जरूरी है।

ऐसी कई चीजें हैं जिनमें ऐसे विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आंखों को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट का अच्छे से ख्याल रखें ताकि आंखें हेल्दी रहें।

यह भी पढ़ें: आपको भी लगातार हो रहा है सिरदर्द तो हो जाएं सावधान! आंख से जुड़ी ये परेशानी हो सकती है वजह

- विज्ञापन -

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रख सकें। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बादाम Healthy Diet For Eyes

आपको बता दें कि बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाए होते हैं। ये सभी गुण आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह 5 भीगे बादाम अपनी डाइट में शामिल करें।

संतरें

संतरे खाने में बहुत अच्छे लगते हैं जिसमें विटामिन सी पाया जाता है। यह आपकी आंखों की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। संतरा आंखों के आस-पास मौजूद रक्त शिराओं की सेहत सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा इसे खाने से मोतियाबिंद से बचाव किया जा सकता है। आप अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए मिड मील के तौर पर आप एक संतरा खा सकते हैं।

शकरकंद

शकरकंद स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की ड्राईनेस को कम करने में मदद कर सकता है। शाम के वक्त आप शकरकंदी की चाट बनाकर खा सकते हैं। ऐसा नियमित रूप से करने पर आप अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: धूप से बचाना है आंखों को तो करें ये काम

सूरजमुखी के बीज Healthy Diet For Eyes

आपको बता दें कि सूरजमुखी के बीज आंखों की हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन ई अधिक होता है जो आंखों को हेल्दी बनाए रखता है। जो लोग इनका नियमित रूप से सेवन करते हैं उनकी आंखें हेल्दी रहती हैं। आप इन्हें सलाद, फ्रूट्स या स्मूदी के साथ खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

Don't miss

Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

Shehnaaz Gill Latest Photos Viral: अपने चुलबुले नेचर और वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यूं ही...

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को...

Divya Dutta Birthday: एक घटना ने बदल दी दिव्या की जिंदगी आज भी हैं कुंवारी, सलमान की बहन बन पाई पहचान

Divya Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या का बर्थडे है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version