TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Health Tips: गले में कुछ अटक जाए तो तुरंत कर लें ये 3 काम, मिलेगा जल्द आराम

Health Tips: कई बार खाना खाते वक्त गले में कुछ फंस जाता है। ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, कई बार तो सांस न ले पाने की वजह से परेशानी बढ़ जाती है। इसके लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ जाता है। लेकिन जरा सी देरी होने पर जान जाने के चांस […]

Health Tips: कई बार खाना खाते वक्त गले में कुछ फंस जाता है। ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, कई बार तो सांस न ले पाने की वजह से परेशानी बढ़ जाती है। इसके लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ जाता है। लेकिन जरा सी देरी होने पर जान जाने के चांस भी बढ़ जाते हैं। अगर आपके या आपके आसपास किसी के गले में कुछ फंस जाए तो आप कुछ घरेलू उपायों से इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। अगर आप भी इन उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। आइए जानते हैं उन खास घरेलू उपायों के बारे में। यह भी पढ़ें:  तेज दिमाग के लिए करें ये 3 योगासन, नहीं होगी भूलने की बीमारी

1. दूध में भीगी हुई ब्रेड खाएं  Health Tips

अगर आपके गले में कुछ फस जाए तो इससे बचने के लिए ब्रेड खा सकते हैं। इसे खाने से आप अपनी परेशानी से बच सकते हैं। आपको बता दें कि ब्रेड को पहले दूध में भिगो लें और फिर इसे खाएं। इससे गले में अटकी चीज आसानी से निकल जाएगी और आपको काफी आराम मिलेगा।

2. मक्खन खाएं

मक्खन सभी के घर में होती ही है। ऐसे में अगर कभी कुछ खाते हुए गले में कुछ फस जाए तो आप मक्खन खा सकते हैं। मक्खन फूड पाइप को चिकना करने में मदद करता है। इससे गले में फंसा हुआ खाना आसानी से निकल जाता है। इसलिए जब खाना खाते वक्त गले में कुछ अटक गया है, तो तुरंत मक्खन का सेवन कर लें इससे जल्द आराम मिल जाएगा। यह भी पढ़ें: अनुलोम विलोम के चमत्कारी फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज ही करेंगे रूटीन में शामिल

3. केला खाएं    Health Tips

केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है। इसे खाने से सेहत हेल्दी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गले में कुछ अटक जाने पर केले का सेवन फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि केला आसानी से गले से निगला जा सकता है। ऐसे में जब केला पेट में जाता है, तो गले में अटकी चीज भी केले के साथ ही अंदर चली जाती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.