Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Health Tips For Women: अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें मिलेगा लाभ

Health Tips For Women: कामकाजी महिलाएं (Working Women) अपनी सेहत (Health) का ख्याल नहीं रख पाती। जिसकी वजह से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि महिलायें अपनी डाइट (Diet) और खानपान का ठीक से ख्याल नहीं रखतीं तो हर महीने होने वाले पीरिड्स अनियमित हो जाते हैं। दरअसल पीरियड्स यदि […]

Health Tips For Women
Health Tips For Women

Health Tips For Women: कामकाजी महिलाएं (Working Women) अपनी सेहत (Health) का ख्याल नहीं रख पाती। जिसकी वजह से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि महिलायें अपनी डाइट (Diet) और खानपान का ठीक से ख्याल नहीं रखतीं तो हर महीने होने वाले पीरिड्स अनियमित हो जाते हैं। दरअसल पीरियड्स यदि सही समय पर न आएं तो सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है और तनाव भी बढ़ जाता है। आज हम उन महिलाओं को जो इस परेशानी का सामना कर रही हैं बताते हैं कि अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से आपको आराम मिल सकता है। तो आइये जानते हैं कि डाइट में क्या शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Health Care: पैरों के दर्द से हैं बेहाल, तो ये तीन घरेलू उपाय देंगे जल्द राहत

अदरक की चाय

अदरक में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। दरअसल अदरक में जिंजोरा नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो सूजन को दूर करने का काम करता है। बता दें की महिलाओं को रोजाना एक या दो कप अदरक की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पीरियड्स की प्रॉब्लम में राहत मिलती है और वो रेगुलर होते हैं। साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

गुड़

गुड़ वैसे तो हर किसी के लिए अच्छा होता है। क्योंकि इसमें सोडियम और पोटेशियम मपुजूद होता है। जो सेहत के लिए जरूरी होता है। लेकिन महिलाओं के लिए तो गुड़ का नियमित सेवन किसी वरदान से कम नहीं होता। जो महिलाएं रेगुलर पीरियड्स न आने की समस्या से जूझन रही हैं उनको तो रोज गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जो आपके पीरियड्स की समस्या को दूर करने का काम बखूबी करता है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: चाय के साथ इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन, हो सकती है ये परेशानियां

मेथी पानी

मेथी पानी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से न केवल वेट लॉस होता है बल्कि महिलाओं की पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है। इसलिए रोजाना सुबह उठते ही मेथी पानी को पीने से बहुत लाभ मिलता है।

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए  –हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 28, 2023 12:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.