Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Eye Care: होली खेलते हुए अपनी नाजुक आंखों का रखे ख्याल, वरना हो सकती है मुसीबत

Eye Care: बहुत जल्दी होली का त्योहार आने वाला है जिसे लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही लोग होली की तैयारियों में भी जुट गए हैं। वैसे तो सभी लोग इस त्योहार को बड़े चाव से मनाते हैं लेकिन बच्चे होली खेलने के लिए खासे उत्साहित रहती […]

Eye Care: होली खेलते हुए अपनी नाजुक आंखों का रखे ख्याल, वरना हो सकती है मुसीबत
Eye Care: होली खेलते हुए अपनी नाजुक आंखों का रखे ख्याल, वरना हो सकती है मुसीबत

Eye Care: बहुत जल्दी होली का त्योहार आने वाला है जिसे लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही लोग होली की तैयारियों में भी जुट गए हैं। वैसे तो सभी लोग इस त्योहार को बड़े चाव से मनाते हैं लेकिन बच्चे होली खेलने के लिए खासे उत्साहित रहती हैं। जो साल भर इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

होली के दिन सभी लोग एक दूजे को रंग लगाते हैं, गुजिया पकोड़े खाते हैं और इंजॉय करते हैं। लेकिन कई बार छोटी-छोटी लापरवाही परेशानी का सबब बन जाती हैं। जिसकेमलीये हमें कुछ विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। दरअसल होली के चटक रंग कई बार हमारी आंखों में घुस जाते हैं जो बहुत ही खतरनाक होते हैं। ऐसे में कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है की अंधे होने का भी डर बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बड़े काम के हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

होली के रंगों से ऐसे करें आंखों की सुरक्षा

चश्मा या सनग्लासेज पहनकर रहें

अक्सर देखा जाता है कि अगर कोई आपके फेस पर गहरा रंग लगा देता है, तो ये आपकी स्किन के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान पंहुचाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि यदि कोई आपको रंग लगाए तो आप आंखें बंद कर लें। या फिर आप सनग्लासेस या हैंडी शेड्स पहनकर ही घर से बाहर निकले। इससे आप कूल भी दिखेंगे और आपकी आंखों की भी सुरक्षा होगी। साथ ही गहरें रंगों से दूरी बनाकर रखें।

आंखों में आई ड्रॉप्स डालना ना भूलें

अगर आपने भी होली के त्योहार पर रंगों से धूम मचाई है, तो आपको ध्यान रखना है कि त्योहार खत्म होने के बाद अपनी आंखों को ठंडें पानी से धो लें। साथ ही अपने डॉक्टर द्वारा सुझाई गई आई ड्रॉप्स को आंखों में डालें। इससे आपको आराम मिलेगा और आपकी आंखों को खुजली और दर्द से राहत मिलेगी।

साफ पानी से अपनी आंखें धोएं

जो लोग अपनी आंखों का ख्याल रखते हैं उन्हें हमेशा अपनी आंखे साफ पानी से धोनी चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि होली के दिन यदि आपकी आंखों में रंग चला गया है, तो आपको साफ पानी से अपनी आंखों को धोना चाहिए। इसके साथ ही अपनी आंखों में से गन्दगी निकालने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंखो की जलन को दूर करने के लिए रखें खीरा

कई बार होली खेलने के बाद आंखों में केमिकल वाले रंगों की वजह से जलन होने लगती है। जिसकी वजह से बहुत परेशानी होती है। ऐसी में खीरा बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए आप खीरे की स्लाइस लें और आंखों के ऊपर रख लें। फिर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रेस्ट करें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 28, 2023 05:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.