-विज्ञापन-

Disadvantages Of Pomegranate: अधिक मात्रा में अनार खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां, जानें इससे होने वाले नुकसान

Disadvantages Of Pomegranate: अनार सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।  

Disadvantages Of Pomegranate: अनार एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर आदि पाए जाते हैं। जिन लोगों में खून की कमी होती है उनके लिए तो अनार बहुत लाभकारी होता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती है। लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं।

पुरानी कहावत है कि ‘एक अनार सौ बीमार’। इसका मतलब है कि अनार खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं जो हमें अंदरूनी ताकत देते हैं। बहुत से लोगों को ये फल भूतं पसंद भी होता है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि ज्यादा अनार खाने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज के आर्टिकल में हम अनार से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बढ़ सकती है खांसी की समस्या

जिन लोगों को खांसी की समस्या रहती है उनके लिए अनार का ज्यादा सेवन हानिकारक होता है। ऐसे में ज्यादा अनार खाने से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि अनार की तासीर काफी ठंडी होती है और ये इंफेक्शन को भी बढ़ाता है। ऐसे में इसके सेवन से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको खांसी है तो होने अनार से परहेज करें।

कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है अनार

बता दें कि ज्यादा अनार खाने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही कब्ज की समस्या ने परेशान कर रखा है वो अनार का सेवन करने से परहेज करें। दरअसल इसके बीज ठीक से पचते नहीं है। जिस कारण इसको खाने से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है।

शरीर में आयरन की मात्रा हो सकती है अधिक

ये तो सभी को पता है कि अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में अनार का अधिक सेवन आपके शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ा देता है।  जिससे डायरिया, ब्लोटिंग, लिवर डैमेज और ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा अनार न खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

Latest

Don't miss

Priyanka Chopra With Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की बेहद क्यूट फोटो, दिल हार बैठे फैंस

Priyanka Chopra With Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा...

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चौधरी ने दिया मुंह तोड़ जवाब, अब्दु रोजिक-एमसी स्टैन की लड़ाई पर कह डाली ये बात

Priyanka Chahar Choudhary: एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। पहले तो सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे...

Navratri Special: इस बार चना हलवा की ये रेसिपी ला देगी कन्याओं के मुंह में पानी

Navratri Special: नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा और उपवास के बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here